• Breaking News

    Jaunpur News: सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये 131 शिकायतें , 15 का हुआ मौके पर निस्तारण

    जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन बदलापुर तहसील के सभागार में किया गया। समाधान दिवस के अवसर पर अधिकारियों के द्वारा जनता की समस्याओं की सुनवाई करते हुए निस्तारण किया गया। 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    इस अवसर पर जिलाधिकारी के समक्ष फरियादियों द्वारा कुल 131 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें मौके पर 15 शिकायतों का निस्तारण किया गया।  उक्त अवसर पर अधिक्तर शिकायते राजस्व विभाग, सप्लाई, चकबंदी विभाग, पुलिस विभाग, चिकित्सा सहित अन्य विभागों से सम्बन्धित थी। जिसको सम्बन्धित अधिकारियों को सौपा गया और ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। 

     जिलाधिकारी ने सभी लेखपालों और कानूनगों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस पर अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद से सम्बन्धित होती है इसलिए पुलिस एवं राजस्व विभाग समन्वय स्थापित करते हुए शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करायें। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा है कि शिकायतों के निस्तारण के उपरान्त शिकायतकर्ताओं से अवश्य बात कर फीडबैक प्राप्त करें कि वे निस्तारण से सन्तुष्ट है। 

     जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय का निर्माण हो गया है वहा पर रोस्टर के हिसाब से लेखपाल, सचिव, कानूनगो बैठना सुनिश्चित करें और आम जनमानस की समस्याओं को समय से निस्तारित करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह, उपजिलाधिकारी बदलापुर, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad