• Breaking News

    Jaunpur News: शिवालय व हनुमान मन्दिर पर गड़ी भू-माफियाओं की नजर


    जौनपुर। नगर के डेरा मुआयना उर्फ कुरचनपुर के लोगों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि मोहल्ले में बहुत ही प्राचीन शिव व हनुमान मंदिर है जिस पर मोहल्ले तमाम लोग वर्षों से पूजा-पाठ, शादी-विवाह, भंडारा आदि का कार्यक्रम आपसी सहयोग से करते चले आ रहे हैं। मंदिर की जमीनी बहुत कीमती है।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

     मंदिर/शिवालय आराजी नम्बर 131 में शिवालय के नाम से दर्ज है लेकिन उस पर बाहर से आकर यहां बसे कई लोगों की बुरी नजर गड़ी हुई है जिसे कब्जा करना चाहते हैं। शिकायतकर्ताओं के अनुसार उपरोक्त लोगों ने बीते 17 अप्रैल को कब्जा करना चाहते थे तो मोहल्ल्ले वालों की शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा अवैध निर्माण रूकवाया गया था। उपरोक्त लोगों की नजर आज भी मंदिर की जमीन पर गड़ी हुई है

     जो कई फर्जी दस्तावेज तैयार करके किसी से फर्जी बैनामा कराकर शिवालय की जमीन आराजी नम्बर 131 को भी बैनामा करा लिये हैं। इतना ही नहीं, आराजी नम्बर 132 बंजर, बउली, तालाब व कुआं को पाटकर उस पर भी कब्जा कर लिये हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार 9 जुलाई को उपरोक्त लोग मंदिर की जमीन पर ईंट रखवाने लगे जिसका विरोध करने पर कब्जेदारों ने गाली देते हुये जानमाल की धमकी दिया।

     उपरोक्त लोग धनबल व संख्याबल में अधिक हैं जो अवैध रूप से शिवालय की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। ऐसी सूरत में उपरोक्त लोगों के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए शिवालय पर कर रहे हो रहे कब्जों को रुकवाया जाय। शिकायत करने वालों में सेवक सोनकर, रामजीत पुजारी, संतोष, सेवक, डब्लू आदि हैं।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad