Jaunpur News: एम्बुलेंस चालक ने पेश की मानवता की मिसाल
केराकत, जौनपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उस समय चर्चा का विषय बना जब एम्बुलेंस में छुटे घायल महिला के पर्स को महिला के परिजनों को गुरुवार को बुलाकर एम्बुलेंस चालक ने सुपुर्द किया जिसकी दरियादिली देख हर कोई दंग रह गया।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा यादव पत्नी इंद्रसेन यादव निवासी पराऊगंज (टिसौरी) पारिवारिक कहासुनी में मारपीट में सीमा घायल हो गई जिस पर 108 पर फोन करके घटना से अवगत कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंच घायल महिला को सामुदायिक केन्द्र केराकत लेकर आयी। घायल की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
महिला को जिला अस्पताल छोड़ एम्बुलेंस जब सामुदायिक केन्द्र केराकत पहुंची तो एम्बुलेंस में भुला पर्स देख चालक अतुल कुमार एमटी ने तत्काल महिला के परिजनों को फोन करके भूले पर्स से अवगत कराया। महिला के भाई विदेशिया ने सामुदायिक केन्द्र पहुंचकर पर्स की पहचान की जिसके बाद चालक ने पर्स को उसे दे दिया। अतुल कुमार एमटी व चालक शिवकुमार की इस दरियादिली को देख मौजूद हर कोई दंग रह गया। दरियादिली की चर्चा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
.jpg)
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।