• Breaking News

    Jaunpur: पत्नी की मृत्यु के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

    सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जंगीपुर कला गांव के पास रेल पटरी पर लगभग 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। मृत व्यक्ति की पहचान क्षेत्र के ही जंगीपुर खुर्द निवासी बरखू यादव के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिजनों के अनुसार एक सप्ताह पहले घरेलू कलह के कारण बरखू यादव की पत्नी ने वाराणसी-फैजाबाद रेलवे पटरी पर ट्रेन के सामने कूदकर अपनी आत्महत्या कर ली थी।

    पत्नी की मृत्यु के बाद से ही पति बरखू यादव हमेशा तनावग्रस्त रहता था। बीते मंगलवार को सुबह जब परिजनों को घर पर बरखू दिखायी नहीं दिये तो वह तलाश करने लगे। इसी दौरान घर से लगभग 200 मीटर दूरी पर वाराणसी-फैजाबाद रेलवे पटरी पर शव होने की सूचना मिली। 

    इस पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त बरखू के रूप में कही। वहीं जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। साथ ही थानाध्यक्ष अवनीश राय ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहता था। इसके चलते ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad