• Breaking News

    Jaunpur: दुकान का छत तोड़कर नगदी सहित सामान उठा ले गये चोर


    जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर चौकियां-शाहगंज तिराहे मार्ग पर स्थित शिव मंदिर के पास बीती रात अज्ञात चोर चाय-पान की दुकान के ऊपर लगे सीमेंट टीनशेड को तोड़कर दुकान में रखे 20 हजार रूपये नगदी समेत खाने पीने के काफी सामान सामग्री उठा ले गये। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय यादव की विशेषरपुर तिराहे पर चाय-पान की दुकान है। बीती रात दुकान बन्द करके चले गये कि सुबह आकर देखे तो तो दुकान के ऊपर टीनशेड छत टूटा हुआ मिला। दुकान में रखे 20 हजार नगदी सहित खाने-पीने के सामान गायब थे। मालूम हो कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं से क्षेत्रीय लोग सहित दुकानदार भयभीत हैं। 

    बता दें कि बीते 15 जुलाई को पुलिस चौकी से 3 सौ मीटर दूर शीतला चौकियां चौराहे पर चोरों ने विशेषरपुर निवासी अमित मौर्य की थोक जनरल स्टोर्स की दुकान में सेंध मारकर 10 हजार नगदी सहित लगभग 20 हजार रूपये के सामान चोरी किया था। अमित ने पुलिस को लिखित सूचना दिया था। वहीं कुछ दिन पहले मण्डी परिसर में खड़े ट्रक के अंदर से ड्राइवर का 12 हजार नगदी सहित मोबाइल लेकर चोर भाग हो गये थे। 

    ड्राइवर ने भी पुलिस को लिखित तहरीर दिया था। फिलहाल आये दिन हो रही चोरियों से त्रस्त दुकानदारों ने कहा कि पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। लोगों ने बढ़ती चोरी की घटनाओं के प्रति आक्रोश जताया। वहीं बीती रात हुई चोरी के भुक्तभोगी ने भी चोरी की लिखित सूचना पुलिस को दे दिया है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad