• Breaking News

    Jaunpur: मिट्टी उठाने को लेकर मारपीट दो घायल

     

    जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के करिया गांव में बीती रात पीडब्ल्यूडी के सड़क निर्माण के दौरान मिट्टी उठाने को लेकर विवाद में भीम आर्मी के जिला पंचायत सदस्य और कोटेदार के बीच मारपीट हो गई. जिसमें दोनों लोग घायल हो गए। 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने कहा कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

     मीरगंज थाना क्षेत्र के करियांव गांव में शनिवार की देर रात भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं और दूसरे पक्ष के पवन सेे कई महीनों से तनाव चला आ रहा है। इन दोनों पक्षों में कई बार मारपीट व गोली भी चल चुकी है. जिस पर अभी मुकदमा चल रहा है ।

     इस दौरान जहां सड़क निर्माण के दौरान रास्ते से मिट्टी उठाने के विवाद में जिला पंचायत सदस्य 28 वर्षीय राहुल कुमार और दूसरे पक्ष से 32 वर्षीय पवन सिंह के बीच कहासुनी हो गई. इसके बाद दोनों लोगों में मारपीट और गोली चलने की सूचना पुलिस को दी गई। 

    गोली चलने की सूचना पर थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गये. थानाध्यक्ष ने बताया की रास्ते के विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी. जिसमें दो लोग घायल हुए हैं. दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. लेकिन गोली चलने की सूचना सिर्फ अफवाह है । 

    पुलिस ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान मिट्टी उठाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है. इसमें फायरिंग की सूचना भी आ रही थी. लेकिन पुलिस की जांच में जिला पंचायत सदस्य और कोटेदार के बीच कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई थी. जिसमें दोनों पक्षों से 2 लोग घायल बताए गए हैं. फिलहाल राहुल को ज्यादा चोटें आई हैं. जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. जबकि दूसरे पक्ष से भी घायल होने की सूचना है ।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad