Jaunpur: लॉयंस क्लब गोमती ने सेवा का लिया है संकल्प:देवेश गुप्ता
जौनपुर। लॉयंस क्लब गोमती जौनपुर द्वारा पारिवारिक मिलन व साधारण सभा का आयोजन रविवार को बड़े हनुमान मंदिर परिसर में संपंन हुआ। अध्यक्ष देवेश गुप्ता के नेतृत्व में नये सदस्यों ने मिलकर मंदिर परिसर में पौधरोपण का भी कार्य किया।
साथ ही दर्शन पूजन के बाद साधारण सभा की शुरूआत की गई। इस मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष देवेश गुप्ता ने अपनी कार्यकारिणी घोषित करते हुए आने वाले वर्षों में लॉयंस क्लब गोमती जौनपुर द्वारा लोगों की सेवा करने का संकल्प सदस्यों को दिलाया। पूर्व अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि बीते वर्ष लॉयंस क्लब गोमती जौनपुर ने लोगों की सेवा कार्य कर कई पुरस्कार इंटरनेशनल व नेशनल व जोन स्तर पर प्राप्त किया
ऐसे में आने वाले वर्ष में हमें मिलकर नया आयाम हासिल करना है। विशेष कार्य करने वालों को लॉयंस क्लब की इंटरनेशनल पिन देकर सम्मानित किया गया। साथ ही नये सदस्य अनुराग सिंह, नुपुर सिंह,नवीन मिश्रा, प्रज्ञा मिश्रा, सुबोध बरनवाल, चंदा बरनवाल, डॉ.नरेंद्र यादव, पूजा यादव, निधि गुप्ता, अनिल सिंह व उनकी पत्नी को क्लब की सदस्या ग्रहण कराई गई। इस मौके पर राष्ट्रीय स्तर पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष गणेश व प्रतिमा साहू के पुत्र सौभाग्य साहू व पुत्री समृद्धि साहू को ताइक्वांडो में पदक जीतने पर क्लब के पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही शान्हवी व शिवांश का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर मनीष गुप्ता, अशोक गुप्ता,
अरविंद बैंकर, उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, डॉ.रश्मि मौर्या, डॉ.सरला गुप्ता, धीरज गुप्ता, जागेश्वर केसरवानी, संजीव गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, अशोक गुप्ता, अनिल अग्रहरि, गणेश गुप्ता, धनंजय पाठक, धमेंद्र गुप्ता, अनिल पांडेय, संतोष साहू, सुनील जायसवाल, सुधीर साहू, मंगला साहू, दीपक चिटकारिया, सुधा मौर्या, शिव कुमार साहू, रीता केसरवानी, अरूणा गुप्ता, सीमा गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, शशिलता, अरूणा पांडेय, निशा साहू, श्वेता जायसवाल, प्रिया साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन सचिव हसनैन कमर दीपू ने तथा आभार कोषाध्यक्ष डॉ.राजेश मौर्या ने प्रकट किया।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।