• Breaking News

    फिर से लौट आया Joker वायरस, Google ने बैन कर दिए ये 4 ऐप्स, अपने फोन से भी तुरंत करें डिलीट

     

    Joker वायरस फिर से लौट आया है. कुछ ऐसे ऐप्स जो इस वायरस से इंफैक्टेड हैं वो Google Play Store पर मौजूद थे. जिस वजह से ऐसे खतरनाक ऐप्स को कई लोगों ने डाउनलोड कर लिया है. इसमें जोकर वायरस पाया गया है जो एंड्रॉयड यूजर्स के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं. 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    आपको बता दें कि सबसे पहले Joker वायरस को साल 2017 में देखा गया था. ये साइबर क्रिमिनल्स के लिए काफी पॉपुलर च्वॉइस है. इसके जरिए वो एंड्रॉयड यूजर्स को टारगेट करते हैं. साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर ने इसको लेकर चेतावनी दी है. 

    एक रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐप्स में जोकर मैलवेयर में पाया गया है. इसको लेकर कहा गया है कि इन ऐप्स को 100,000 से ज्यादा बार इंस्टॉल किया गया है. इसको लेकर Pradeo ने रिपोर्ट किया है. 

    SamMobile की रिपोर्ट में बताया गया है कि जोकर मैलवेयर गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद Smart SMS Messages, Blood Pressure Monitor, Voice Languages Translator और Quick Text SMS ऐप्स में पाया गया है. 

    इसको लेकर रिसर्चर टीम ने गूगल को जानकारी दी जिसके बाद प्ले स्टोर पर से इन ऐप्स को हटा दिया गया है. रिमूवल प्रोसेस से पहले ही इन ऐप्स को 1 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है. इसका मतलब कई लोग का डिवाइस खतरे में हैं. 

    अगर आपने भी इन ऐप्स को डाउनलोड किया है तो आपको तुरंत इसे डिलीट कर दें. इसके अलावा आप फोन के पासवर्ड को जरूर बदल लें. 

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad