Uorfi Javed ने आउटिंग पर पहनी ब्लू कटआउट ड्रेस, मस्ती कर रहे पैपराजी से कहा- 'ऐसा करो अपनी बीवी...
टेलीविजन इंडस्ट्री के कई सीरियल्स का हिस्सा रह चुकीं उर्फी जावेद (Uorfi Javed), 'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) का हिस्सा बनने के बाद से ही जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इस शो से बाहर निकलकर उर्फी ने सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना शुरू कर दिया और आए दिन अपने फैशन सेंस और अतरंगी स्टाइल से लोगों का अटैंशन ग्रैब करती नजर आ रही हैं।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
इसी कड़ी में एक्ट्रेस का लेटेस्ट स्पॉटेड वीडियो (Uorfi Javed Spotted Video) इंटरनेट वर्ल्ड में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें वो ब्लू कलर की फ्रंट-कटआउट ड्रेस पहने आउटिंग पर निकली देखी जा सकती हैं।
उर्फी जावेद के वायरल वीडियो (Uorfi Javed Viral Video) को वुम्पला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस क्लिप में उर्फी को ब्लू कलर की शॉर्ट फ्रंट कटआउट ड्रेस पहने स्ट्रेट बालों की दो चोटी बना, हील पहन अपने स्टाइल को पूरा किया है। वहीं, एक्ट्रेस मैचिंग ईयरिंग के जरिए अपने लुक को एक्सेसराइज करती देखी गई हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सामने आते ही इंटरनेट वर्ल्ड में छा गया है और लोग इसपर ताबड़तोड़ रिएक्शन देते देखे जा रहे हैं।
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है,'ये कैसी ड्रेस है।' दूसरे ने लिखा,'इस ड्रेस को चूहे ने काटा है क्या।' वहीं, एक अन्य लिखते हैं,'खुद को मॉडल समझती है ये।' यूजर्स यही नहीं रुके और कमेंट सेक्शन में उर्फी को खरी खोटी सुनाते देखे गए। एक अन्य शख्स ने लिखा,'तुम्हे शर्म नहीं आती पागल।' दूसरे ने लिखा,'आपकी वजह से ही बाकी लड़कियों की भी इमेज डाउन होती है।' तीसरे लिखते हैं,'आप ऐसी ड्रेसेस पहनकर क्या साबित करना चाहती हैं।'
बता दें कि उर्फी जावेद को पहली बार 2016 के टीवी शो 'बड़े भैया की दुल्हनिया' में देखा गया था, इसके बाद एक्ट्रेस ने 'मेरी दुर्गा', 'बेपनाह', 'पंच बीट सीजन 2', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'कसौटी जिंदगी की' जैसे सीरियल्स में काम किया। वहीं, उर्फी को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी 'बिग बॉस ओटीटी' शो का हिस्सा बन हासिल हुई।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।