• Breaking News

    जौनपुर का शहीद स्मारक प्रतिदिन शहीदों की याद दिलाता है:डाकखाना लूटने के लिए 16 अगस्त 1942 को आजादी के दीवानों ने तोड़ा था धनियामऊ का पुल


    जौनपुर के बदलापुर तहसील क्षेत्र के धनियामऊ के पास स्थित शहीद स्मारक हर रोज वीर शहीदों की याद दिलाता है। 16 अगस्त 1942 को धनियामऊ पुलकांड में शहीद हुए जमीदार सिंह सहित सभी महान क्रांतिकारी लोगों के लिए अनुकरणीय हैं। भारत छोड़ों आंदोलन की चिंगारी समूचे देश में फैल गई थी। उस समय जौनपुर जनपद भी आंदोलन की उस चिंगारी से अछूता नहीं था। 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    बक्शा और बदलापुर के नौजवानों ने डाकखाना लूटने के लिए जिला मुख्यालय से बदलापुर का संपर्क काटने के लिए धनियामऊ का पुल तोड़ दिया था।

    स्वतंत्रता सेनानियों और सिपाहियों से मुकाबला शुरू हो गया

    सेनानियों की टीम जब बक्शा थाने पहुंची तो पता चला वहां भारी फोर्स तैनात है। सभी वापस धनियामऊ पुल पर पहुंच गए। पुल तोड़ने का काम शुरू हो गया। 

    इसी बीच जौनपुर की ओर से फोर्स भी आ गई। स्वतंत्रता सेनानियों और सिपाहियों से मुकाबला शुरू हो गया। अंग्रेजों ने गोली चलाई तो उसका मुकाबला सेनानियों ने ईंट-पत्थर और लाठी से किया। 


    अंग्रेजों की गोली लगने से रामपदारथ चौहान, राम निहोर , जमींदार सिंह, रामअधार सिंह शहीद हो गए जबकि रामभरोस, भोला, बचई मिश्र, छत्रपाल सिंह समेत दर्जन भर लोग घायल हो गए।

    शहीद जमादार सिंह के पपौत्र प्रभात विक्रम सिंह ने कहा कि इन वीर सपूतों की कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता। हमे गर्व है कि हम उनके वंशज हैं उन्होंने 16 वर्ष की उम्र में शहीद हुए जमींदार सिंह सहित चार लोगों की वीर गाथा सुना उन्हें नमन किया। 


    16 अगस्त 1942 को बदलापुर थाना लूटने एवं पुल तोड़ने के लिए सैकड़ों नौजवानों का रेला घरों से निकल पड़ा। धनियामऊ पुल पर पहुंचते ही पुल टूटते देख अंग्रेज इंस्पेक्टर क्रोधित हो गया।

    आदेश होते ही अंग्रेजी सिपाहियों ने फायर शुरू कर दिया

    इंस्पेक्टर आक्रोशित युवा नौजवानों की टोली पर गोली चलाने का आदेश होते ही अंग्रेजी सिपाही फायर शुरू कर दिए। अधाधुंध चल रही गोली के बाद भी क्रांतिकारियों ने एक इंस्पेक्टर की बुरी तरह पिटाई कर दी थी। पिटाई से घायल इंस्पेक्टर की कुछ दिनों बाद मौत हो गई थी। धनियांमऊ पुल कांड में शहीद हुए क्रांतिकारियों की याद में घटना स्थल के निकट ही भव्य स्मारक का निर्माण कराया गया है। जहां प्रति वर्ष 16 अगस्त को शहीद मेला लगता है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad