शाहगंज में उड़ रही डीएम के आदेश की धज्जियां

शाहगंज सोंधी ब्लॉक में जिलाधिकारी के आदेश की धज्जियां उड़ रही हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर तीन महीने पहले एक लेखाकार का तबादला हो गया था, लेकिन वो अभी तक कुर्सी पर जमा हुआ है। मजे की बात ये है कि तब से उसका तीन बार तबादला हो चुका है, लेकिन मजाल है कि कोई दूसरा उसकी जगह ले सके।
चर्चा है कि लेखाकार और खंड विकास अधिकारी में जोरदार ट्यूनिंग है। साथ ही सत्ताधारी नेताओं में भी काफी पकड़ है। इसी वजह से उसे डीएम के आदेश से भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

वर्षों से दिनेश कुमार लेखाकार पद पर तैनात
बता दें कि सोंधी विकास खण्ड में वर्षों से दिनेश कुमार लेखाकार पद पर तैनात हैं। बीते छह मई को उनका स्थानांतरण जिलाधिकारी के अनुमोदन पर डीडीओ ने खुटहन ब्लॉक कर दिया। उनके स्थान पर सुनील शर्मा की नियुक्ति कर दी गई। तब से तीन महीने से ज्यादा समय हो गया, लेकिन दिनेश कुमार अभी भी यहां जमे हुए हैं। इन तीन महीनों में उनका तीन स्थानांतरण हो चुका है।
पूरे ब्लॉक में बना चर्चा का विषय
खुटहन के बाद बदलापुर और उसके बाद सिकरारा ब्लॉक के लिए। तब से दिनेश कुमार की स्थान पर आए सुनील शर्मा चार्ज मिलने की बाट जोह रहे हैं। आलाधिकारियों के आदेश को ताक पर रखकर कुर्सी पर जमे उक्त बाबू को रिलीव न किया जाना पूरे ब्लॉक में चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस बाबत पूछे जाने पर बीडीओ नंदलाल कुमार एक दो दिन में रिलीव करने की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ लेते हैं। वहीं लेखाकार दिनेश कुमार बेझिझक मानते हैं कि उनका स्थानांतरण हो चुका है। वो ये भी कहते हैं कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उपजिलाधिकारी से इस मामले में बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन नहीं उठा।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।