• Breaking News

    30 वर्षीय दलित महिला को नंगा कर सात लोगों ने बंदूक की नोक पर किया यौन उत्पीड़न, Video बनाकर वायरल भी किया, फिर जो हुआ…

    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में 30 वर्षीय दलित महिला का सात लोगों ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और बंदूक का डर दिखाते हुए उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया तथा घटना का वीडियो भी बनाया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।


    अधिकारियों ने बताया कि घटना मुजफ्फरनगर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम को हुई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, वह घास काटने के लिए एक खेत में गई थी, जहां सात लोगों ने उसका यौन उत्पीड़न किया और बंदूक के बल पर कपड़े उतारने के लिए मजबूर करने के बाद उसका वीडियो बनाया।

    कोतवाली थाना के प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354बी और 506, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार रोकथाम कानून की धारा 3 और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है। मिश्रा के मुताबिक, रविवार को मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान अनुज, कुलदीप, अंकित, रवि, रिजवान, छोटा और अब्दुल के रूप में की है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad