• Breaking News

    पत्नी,गर्लफ्रैंड और अविश्वास....: जितेन्द्र कुमार दुबे

    सरकारी नौकरी में कहीं दूर....
    अकेले रहने वाले पतियों के पास
    जब कभी पत्नी पहुँचती है
    सामान्य तौर पर उसकी ख्वाहिश
    कुछ भी नहीं होती...लेकिन...
    घर के एक-एक सामान पर
    उसकी उपयोगिता और
    उसके सापेक्ष कदरदान पर
    वह दृष्टिपात अवश्य करती है....
    मौका निकाल कर-नजरें बचाकर
    मोबाइल का व्हाट्सएप संदेश,
    हिसाब-किताब की डायरी
    जरूर चेक करती है.....!
    (जमाना बदल गया है न....
    पहले चिट्ठियां तलाशती थी...)
    और खोज लेती है....
    अपने मतलब की बातें
    शिकायत और उलाहना के लिए..
    क्योंकि ऐसी मान्यता है कि
    बिना शिकायत और उलाहना के
    पत्नियों की कदर नहीं होती...!
    कुछ अच्छे पलों का विश्वास लेकर
    घर से चली पत्नी
    इस तरह अब मनमुटाव और
    खटास में बदल देती है दिनचर्या
    शुरू होने लगती है                          
    आपसी खटपट और बुराई...
    इसका निराकरण करते-कराते
    और मान-मनौअल में ही
    सारा समय निकल जाता है
    इनको बुद्धत्व तब प्राप्त होता है
    जब वापसी का समय हो जाता है
    शायद इन्हीं समस्याओं से
    निजात पाने को और
    इनकी तिरछी नजर से बचने को
    अधीर मना होकर चोरी-चुपके
    पत्नी व्रतधर भी रख लेता है
    कम से कम एक अदद गर्लफ्रेंड
    कुछ ज्यादा हो तो भी
    संदेह का विषय नहीं....और....
    इन्हीं पर लुटाता है अपना खजाना
    असंतुष्टि भरे मन का और
    बैंक में छुपाए हुए काले धन का
    समाज को इसका भान
    तभी हो पाता है....जब...
    इन पर एक-आध छापे,
    अखबार में छप जाते हैं....
    मित्रों आज का दौर तो देखो
    बैंक और बीबी दोनों...
    अविश्वास के दायरे में है
    शायद इसीलिए समाज में भी
    गर्लफ्रेंड को मान्यता मिल गई है
    मित्रों आश्यर्य भी होता है कि...
    देर-सवेर भेद खुल ही जाता है
    जो इज़्ज़त और दौलत इनके पास
    कथित तौर पर सुरक्षित रखते हैं
    दुनिया के सामने आ ही जाता है
    फिर भी उनका मन यही मानता है
    कि जीवन में पत्नी के अलावा
    एक-आध गर्लफ्रेंड जरूर हो जाए
    भले ही बाद में भेद खुल जाए....
    भले ही बाद में भेद खुल जाए....

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad