• Breaking News

    शराब तस्करी का अलग तरीका, महिला ने किया ये काम..


    बिहार के सारण जिले में शराब कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं. प्रशासन की बंदिशों और कार्रवाई के बाद भी अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. शराब बेचने के लिए ये कारोबारी नए-नए तरीके अपनाते हैं. इसी क्रम में एक वीडियो वायरल हुआ है 
    जिसमें एक महिला अपने साड़ी के पल्लू से शराब का पैकट निकालकर सकड़ किनारे छिपा देती है. कुछ देर बाद एक युवक आता है और उस पैकेट को उठाकर चला जाता है. सारण जिले के इलाकों में जहरीली शराब के कहर से इस जनवरी से अब तक 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. 

    जिला प्रशासन ने अवैध शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए कोशिश की, लेकिन इस पर लगाम नहीं लग सकी है. अवैध कारोबारी बिना डरे अपने काम को अंजाम देने में लगे हैं. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला खेत से शराब का पॉलीथिन अपने पल्लू में छिपाकर लाती है और सड़क किनारे झाड़ी में रखकर गायब हो जाती है. 

    इस तरह से ग्राहकों को शराब बेची जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस आती है और खानापूर्ति कर चली जा जाती है. महिलाओं के साथ नाबालिग बच्चे भी इस धंधे में शामिल हैं. इस मामले में उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार का कहना है कि एक वीडियो अवतारनगर थाना क्षेत्र का प्राप्त हुआ है. 

    वीडियो को जांचा जा रहा है, इस मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad