• Breaking News

    लूट लिया 32 किलो सोना, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश


    चेन्नई के अरुंबक्कम में फेडबैंक फास्ट गोल्ड लोन ऑफिस में 32 किलो गोल्ड की लूट का मामला सामने आया है. सोने के कीमत 16 करोड़ रुपए बताई जा रही है. वहीं पुलिस का कहना है कि इतनी बड़ी लूट को सेंधमारी के बाद अंजाम दिया गया है. पुलिस ने वारदात में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने 18 किलो सोना बरामद कर लिया है. 
    पुलिस के मुताबिक फेडबैंक फास्ट गोल्ड शाखा में काम करने वाले एक पूर्व कर्मचारी मुरुगन भी इस घटना में शामिल था. वहीं सुरक्षा गार्ड सरवनन ने बताया कि मुरुगन यहां पर पहले भी काम कर चुका था. वह कोल्ड ड्रिंक लेकर आया था. 

    उनसे मुझसे कहा कि थोड़ा इंतजार करो. फिर बाद में मुझसे और कोल्ड ड्रिंक मंगाई. जब मैं कोल्ड ड्रिंक लेकर वापस आया तो उसने मुझे भी कोल्ड ड्रिंक ऑफर की. मैंने उससे कहा कि मैं कोल्ड ड्रिंक नहीं पीना चाहता. लेकिन उसने मुझे बार-बार रिक्वेस्ट की. मैंने थोड़ी ही कोल्ड ड्रिंक पी थी, बाकी फेंक दी थी. 

    थोड़ी देर बार मुझे चक्कर आने लगे. मुरुगन के नेतृत्व में तीन लोगों ने चाकू की नोंक पर कर्मचारियों को धमकाया. दो कर्मचारियों को बांधकर वॉशरूम में छोड़ दिया और फिर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया. लूट की इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों पर एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की. 

    इसके बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने 30 साल के बालाजी और 28 साल के संतोष को विल्लीवक्कम में गिरफ्तार कर लिया, इसके साथ ही 18 किलो सोना और दो वाहन बरामद कर लिए हैं.

     पुलिस ने फेडबैंक फास्ट गोल्ड लोन ऑफिस के ग्राहकों को आश्वासन दिया कि मुख्य आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. साथ ही लूट का पूरा सोना बरामद कर लिया जाएगा. एक सीसीटीवी फुटेज में वारदात कैद हो गई है. इसमें एक आरोपी दोपहिया वाहन पर काले कपड़े पहनकर दिखाई दे रहा है.

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad