• Breaking News

    शादीशुदा महिला, पति को धोखा और एक की मौत, पढ़ें पूरी स्टोरी


    यूपी के बदायूं जिले में कुछ ऐसा हुआ कि शादीशुदा महिला ने अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। महिला किसी और व्यक्ति से दिल लगा बैठी थी। देखते ही देखते महिला पति को धोखा देकर अपने प्रेमी के साथ रफू चक्कर हो गई। प्रेमी भी उसका शादीशुदा था। 
    महिला जब अपने प्रेमी के घर पहुंची तो उसका शौतन से सामना हुआ हालांकि दोनों कुछ दिनों तक साथ रहे। एक दिन महिला का पति पत्नी को ढूंढते हुए उसके पास पहुंच गया। दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ इसके बाद पति वापस दिल्ली लौट गया। फिर क्या था प्रेमी के घर में क्लेश शुरू हो गया। 

    इसके बाद दिल्ली से आई महिला ने जहर खाकर जान दे दी। उसकी मौत के बाद परिजनों ने बिना पुलिस को बताये उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जब तक पुलिस पहुंची तब तक चिता जल चुकी थी। बिसौली इलाके के एक गांव का शादीशुदा युवक पांच साल पहले रोजगार के लिए दिल्ली गया। 

    वहां उसका एक विवाहिता से इश्क हो गया। वह विवाहिता भी अपने पति को छोड़कर उस युवक के साथ गांव आयी। युवक दो पत्नियों के साथ घर में रहने लगा। बताते हैं कि दो दिन पूर्व दिल्ली वाली महिला का पति गांव आ गया। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। वह तो चला गया लेकिन घर मे क्लेश शुरू हो गया। 

    इसी गृहकलह के चलते दिल्ली से आई विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार भी हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची, जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि महिला के घरवालों को सूचना दे दी गई है। उनके आने और तहरीर देने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad