• Breaking News

    Jaunpur: भतीजे ने चाचा को मारी गोली

    मीरगंज : स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनियाव गांव में जमीनी विवाद में रात 1:30 बजे गोली चलने से अतुल सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गई। एक महिला भी घायल है जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था वहां स्थिति नाजुक देख ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी की तलाश में जुट गई है। आरोपी मृतक का भतीजा बताया जा रहा है।
    एसपी ग्रामीण
    मीरगंज बभनियांव में अतुल सिंह पुत्र स्वर्गीय कृष्णा देव सिंह जो मूल रुप से ग्राम महरूपुर थाना जफराबाद के मूल निवासी है जो काफी दिनों से अपनी बहन के घर ग्राम बभनियांव में निवास कर रहे थे। 

    जो अतुल सिंह के सगे भतीजे सूरज सिंह उर्फ प्रशांत सिंह निवासी महरूपुर थाना जफराबाद के द्वारा अपने एक साथी बकाटु उर्फ टाईगर कचिगांव थाना जफराबाद के साथ मिलकर फायरिंग कर दी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए परिजनों द्वारा सीएचसी मछली शहर ले जाया गया जाई स्थिति नाजुक देख अतुल को जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 

    इस घटना में मुख्य रूप से आरोपी सूरज उर्फ प्रशांत सिंह को पुलिस ने हिरासत में लेलिया है। बकाटू की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मृतक अतुल सिंह का विवाह नहीं हुआ था। 

    अपनी बहन के यहाँ वो निवास कर रहे थे अपने हिस्से की जमीन बेचने वाले थे इस बात से नाराज सूरज ने अपनी पैतृक जमीन बचाने के लिए अपने सगे चाचा अतुल सिंह की हत्या कर दी ताकि वह अपने हिस्से की जमीन ना बेच सकें।

    ग्रामीण कृष्ण नारायण उपाध्याय

    जमीनी विवाद था रात में अतुल के भतीजे आये सूरज सिंह और जमीन को लेकर दोनों लोगों में कहासुनी हुई 15 विश्वा जमीन को लेकर विवाद था। 

    जिसमें उत्तेजित होकर सूरज ने फायरिंग कर दिया जित एक गोली अतुल की बहन की ननद को लग गई जिसे जिला अस्पताल से रेफर कर वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाया गया है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad