कौन सी कविता होती है पूरी,सदा रहती है अधूरी
राज्यसभा सदस्य ने प्रस्तुत किया गीत
कवि सम्मेलन की मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव में जन जन में एक नई ऊर्जा देखने को मिली। लहराते तिरंगे के पीछे बहुत से बलिदानों की कहानी है। उन्होंने इस अभियान को जन जन तक पहुंचाने में केंद्र और राज्य सरकार की भूमिका की सराहना की तथा इस अवसर पर कारगिल के जवानों के दर्द को भी गीत के माध्यम से सुनाया।
कुलपति ने सुनाई कविता
कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य ने कहा कि कवि सितारों में सूर्य की तरह होते है। उन्होंने अपनी रचना कौन सी कविता होती है पूरी, सदा रहती है अधूरी, इच्छाओं की तरह......सुना कर खूब तालियां बटोरी।डॉ. पी.सी विश्वकर्मा ने देशभक्ति रचना सरहद पर लड़ने वालों का दुनिया में नाम है, भारत के इन सपूतों को मेरा सलाम है...बड़े जोश के साथ सुनाया।
कवि सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने कहा कि रूस और यूक्रेन युद्ध के समय तिरंगे की ताकत पूरी दुनिया ने देखा। मिल जुल कर रहेगा प्यारा यह हमारा देश, होने वाला कभी नहीं यहा पर दंगा.... सुनाकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
लोकभाषा में रचना सुनाई
गिरीश श्रीवास्तव 'गिरीश' ने बड़े रोचक अंदाज में हिन्द के वासी है हम, हर दिल में हिंदुस्तान लिख दो...सुनाया। डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव ने मैं देशभक्त का परचम हूँ, मैं आज़ादी का राग हूँ, मैं जलियावाला बाग हूँ....सुनाया। लोक भाषा में देश के जवानों की ताकत बया की। कवि डॉ. प्रतीक मिश्र ने कदम से कदम मिलाते चलो के साथ कई रचनाएँ सुनाई।
छात्रों ने की मार्मिक प्रस्तुति
एचआरडी विभाग के विद्यार्थी रितिक पांडे ने अपनी स्वरचित रचना आओ सब मिलकर बोले भारत देश महान बा......... की शानदार प्रस्तुति दी। बीटेक के विद्यार्थी नितेश दुबे ने माँ पर मार्मिक प्रस्तुति दी। बीटेक के ही विद्यार्थी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने भारत माता और आजादी पर काव्य पाठ कर जोश भर दिया।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।