ऑपरेशन के दौरान मौत, अस्पताल में CMO ने ताला लगवाया
क्या है पूरा मामला
जौनपुर के कटघरा इलाके में परमार्थ हॉस्पिटल में बुधवार को ऑपरेशन के दौरान अंजली पाण्डेय (23) की मौत हो गई थी। दरअसल, बक्सा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हीरापुर गांव की अंजली पांडे को पेट दर्द की शिकायत थी। गांव में स्थानीय डॉक्टर की सलाह पर महिला को बदलापुर पड़ाव स्थित परमार्थ हॉस्पिटल में दिखाने की बात कही। स्थानीय डॉक्टर की सलाह पर 15 अगस्त को जौनपुर में दिखाने के लिए पहुंची। हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताया कि पहले हुए ऑपरेशन के दौरान टांका सही से नहीं लगा था। टांके की सूजन के कारण पेट में दर्द था।
2 घंटे तक चला ऑपरेशन
डॉक्टर ने बुधवार को ऑपरेशन करने की बात कही। बुधवार की दोपहर से लगभग 2 घंटे तक ऑपरेशन चला। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने ऑपरेशन के बाद कहा कि मरीज को हार्ट की दिक्कत है जिसके बाद उसे हार्ट केयर स्पेशलिस्ट अस्पताल में दिखाने की बात कही। आनन-फानन में महिला को कृष्णा हार्ट केयर अस्पताल ले जाया गया।
हॉस्पिटल छोड़ हुए फरार
कृष्णा हार्ट केयर के डॉक्टरों ने मरीज को देखने के बाद परिजनों को बताया कि मरीज की मौत लगभग 20 मिनट पहले हो चुकी है। परिजन जब तक परमार्थ हॉस्पिटल लेकर वापस आए तब तक डॉक्टर समेत हॉस्पिटल का स्टाफ अस्पताल छोड़ फरार हो चुका था। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई।
CMO बोलीं - चलेगा अभियान
बुधवार को हॉस्पिटल में हुई मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल में ताला लगवा दिया। दैनिक भास्कर से बातचीत में सीएमओ डॉक्टर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि जौनपुर में ऐसे अस्पतालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई अस्पतालों के लाइसेंस और मानक की जांच की जायेगी। इसके अलावा मौत के मामले में 3 सदस्यों की टीम बनाई गयी है।
.webp)
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।