पापा कहां हैं...एक बार उनका चेहरा तो दिखा दो, और अंतिम इच्छा के साथ मौत की नींद सो गई नगमा
पुलिस ने जहानाबाद हादसे से सबक लेकर जांच शुरू करा दी है। अजीम बेग के मकान में रखी आतिशबाजी में दोपहर करीब ढाई बजे आग लगने से जबरदस्त विस्फोट हुआ। इससे छत पर बने कमरे में मौजूद अजीम बेग की दो पुत्रियां निशा (17) और सानिया (15) बुरी झुलस गईं। जबकि तीसरी बेटी नगमा (18) नीचे गिरकर मलबे में दब गई।
तीसरी पुत्री नगमा (18) को मलबा से निकालने मे दो घंटे लग गए। तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर देखकर तीनों को बरेली रेफर कर दिया गया। वहां जिला अस्पताल में शाम को तीनों की मौत हो गई।
पापा का चेहरा देखने की इच्छा के साथ मौत की नींद सो गई नगमा
वहीं, जब नगमा को रेफर किया गया, तो उसके रिश्तेदार फिरोज बेग एंबुलेंस में थे। नगमा फिरोज बेग से अपनी बहनों का हाल पूछ रही थी। फिरोज ने बताया कि नगमा ने कहा कि उसके पापा ने उसे बड़े लाड़ प्यार से पाला है।
कह रही थी- पापा को दिखा दो, पापा कहां हैं, बहनें तो ठीक हैं, उसके पेट में जलन पड़ रही है। यह कहते-कहते नगमा ने दम तोड़ दिया। आखिर इच्छा भी उसकी पूरी नहीं हो पाई थी। तब तक दुनिया से रुखसत हो गई। उसके साथ दो बहनों ने भी दम तोड़ दिया।
नगमा और सानिया की शादी के लिए चल रही थी बात
अजीम बेग बड़ी बेटी नगमा की शादी के लिए अमरिया क्षेत्र में रिश्ता देखकर आए थे। सानिया के रिश्ते की बात कस्बे में ही चल रही थी। दोनों की शादी की तैयारियां भी कर रहे थे।
मगर उन्हें क्या पता कि बेटियां शादी से पहले ही दुनिया छोड़कर चली जाएंगी। सबसे छोटी बेटी निशा को भी ले जाएगी। तीनों की मौत से अजीम पूरी तरह टूटे दिखाई दिए।
पुलिस ने अजीम को रखा नजरबंद
हादसे के बाद से ही पुलिस ने आतिशबाजी के कारोबारी अजीम बेग को नजरबंद कर लिया था। हालांकि अजीम बेग की हादसे में तीन पुत्रियों की मौत होने के बाद पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। एसपी ने भी सख्ती के साथ कारोबारी को नजरबंद करने के निर्देश दिए थे। बुधवार को तीनों लड़कियों का अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
एटीएस ने की तीव्रता की पड़ताल
बरेली से आई आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) ने बुधवार को जहानाबाद पहुंचकर विस्फोट की तीव्रता की पड़ताल की। टीम ने विस्फोट सामग्री के नमूनों की पड़ताल की। बारूद का कहीं गलत तरीके से इस्तेमाल तो नहीं किया जा रहा है। इस पर भी जानकारी जुटाई।
कई बिंदुओं पर जांच करने के बाद लौट गई। जांच में क्या मिला। इसको लेकर जानकारी नहीं दी गई। टीम ने मलबे के सैंपल भी लिए हैं।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।