• Breaking News

    जौनपुर: प्रमोद गुप्ता को अमेरिका से मिला अवार्ड, यूट्यूब की दुनिया में मचाया तहलका


    जौनपुर। वे जो शोर मचाते हैं भीड़ में, भीड़ ही बनकर रह जाते हैं, वही पाते हैं जिंदगी में कामयाबी, जो खामोशी से अपना काम कर जाते हैं... यह पंक्तियां जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के रोहियांव गांव निवासी प्रमोद गुप्ता पर बिल्कुल सटीक बैठती है।
    प्रमोद ने न सिर्फ परिवारिक बिजनेस के इतर मीडिया में रूख किया बल्कि एक ऐसा मुकाम हासिल किया जहां पर पहुंचने के लिये लोग रात दिन मेहनत करके भी नहीं पहुंच पा रहे। जी हां प्रमोद ने इन दिनों यूट्यूब जगत की दुनिया में तहलका मचा रखा है। 

    “जे भारत न्यूज़ “ नाम के यूट्यूब चैनल ने सफलतापूर्वक डेढ़ लाख सब्सक्राइबर हासिल कर लिया है। यूट्यूब की कम्पनी ने प्रमोद गुप्ता को सिल्वर प्ले बटन अवार्ड से सम्मानित किया। प्रमोद ने इसका श्रेय माता-पिता व गुरूजनों को दिया। उनका कहना है कि किसी भी मुकाम को हासिल करने के लिये जिद होना जरूरी है।

    सुजानगंज के प्रमोद ने मीडिया जगत में कम समय में अपनी पहचान बना ली। शिराजे हिन्द की धरती से मीडिया जगत में कदम रखने वाले प्रमोद नॉएडा स्थित कई चैनलों में एंकरिंग, वीडियो एडिटिंग कर चुके है ।

    राज कालेज से बीएससी करने वाले प्रमोद को खुद नहीं पता था वह मीडिया के क्षेत्र में इस मुकाम तक जाएंगे। उनके  एक मित्र  ने उन्हें इस तरफ आकर्षित किया तो वह यहीं के रह गये। पढ़ाई के दौरान ही वह जौनपुर में ही एक अखबार से जुड़े और फिर एक न्यूज पोर्टल के लिये यूट्यूब चैनल पर काम किया। 

    अचानक से नोएडा जाने का विचार आया तो वह यहां से मोह माया छोड़ वहां चले गये और वहीं पर संघर्ष करने लगे। इस दौरान कई न्यूज चैनल में बतौर वीडियो एडिटर काम किया। प्रमोद की प्रतिभा का लोग लोहा मान रहे हैं।

    नोएडा में कार्य के दौरान प्रमोद से जौनपुर का मोह नहीं छूट पाया। वहीं से उन्होंने जे भारत न्यूज़ नामक यूट्यूब चैनल की शुरूआत की। प्रमोद का अपने चैनल के प्रति लगाव, मेहनत को देखते हुए लोग उन्हें सपोर्ट करने लगे। 

    जौनपुर के साथियों ने उनका हरसंभव मदद किया। आज सभी की देन है कि उनका चैनल डेढ़ लाख सदस्य वाला चैनल हो गया है। चैनल को भले ही डेढ़ लाख लोगों ने सब्सक्राइब किया हो लेकिन करोड़ों लोग उसे देखने वाले हैं। प्रमोद के इस उपलब्धि पर उनके साथी, शुभचिंतक, अभिभावक शुभकामनायें दे रहे हैं।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad