सिपाही का वर्दी मे महिला के साथ अश्लील वीडिया वायरल किया गया सस्पेंड ….
वर्दी में कॉन्स्टेबल की इस तस्वीर ने उत्तर प्रदेश पुलिस की खाकी पर दाग लगा दिया है. मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव का है, जहां के बांगरमऊ थाने पर तैनात एक सिपाही का अश्लील वीडिया वायरल हो रहा है. वीडियो दो साल पुराना बताया जा रहा है, जिसे खुद महिला ने वायरल किया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है.
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
राजधानी लखनऊ से सटा जिला उन्नाव है. यहां पर एक थाना क्षेत्र है बांगरमऊ. वहां के एक सिपाही दीप सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला के साथ अश्लीलता कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि सिपाही साहब जब गंगाघाट कोतवाली में तैनात थे तब महिला के साथ कई बार अश्लील हरकत कर चुके हैं, जिससे वह आजिज आ चुकी है.
इसके बाद पीड़ित महिला ने सिपाही दीप सिंह का अश्लील हरकत करते हुए एक वीडियो खुद ही बना लिया था. बांगरमऊ कोतवाली में तैनात मुंशी दीप सिंह का युवती के साथ रंगरलिया मानते वीडियो वायरल हुआ. गंगा घाट कोतवाली में तैनाती के दौरान का यह वीडियो बताया जा रहा है, जिसे दबा दिया गया था.
आरोपों के मुताबिक, पैसे के लेनदेन के चक्कर में पहले वीडियो को दबा लिया गया था, अब जब सिपाही दीप सिंह बांगरमऊ आ गया है, तब इस वीडियो को वायरल कर दिया गया है. ये वीडियो 2 साल पुराना बताया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद उन्नाव पुलिस एक्शन में आ गई और तुरंत कार्रवाई करते हुए सिपाही दीप सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है.
उन्नाव पुलिस के ट्वीट के मुताबिक, ‘कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर थाना बांगरमऊ पर तैनात मुख्य आरक्षी दीप सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसका संज्ञान लेते हुए उपरोक्त मुख्य आरक्षी को पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और विभागीय कार्रवाई की जा रही है.’

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।