• Breaking News

    मुख्तार अंसारी पर मुसीबतों का पहाड़: करीबी हाजी मुख्तार का करोड़ों का कॉम्प्लेक्स कुर्क,डुगडुगी बजवाकर दी सूचना


    बाहुबली मुख्तार अंसारी की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। मुख्तार के करीबी का करोड़ों का कॉम्प्लेक्स कुर्क।  शहर कोतवाली के जहांगीराबाद स्थित फातिमा कॉम्प्लेक्स को मंगलवार को  प्रशासन ने कुर्क किया। एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी की अगुवाई में पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने बकायदा डुगडुगी बजवाकर इसकी सूचना प्रसारित कराई।

    उसके बाद कुर्क की कार्यवाई की गई। मुख्तार अंसारी के करीबी हाजी मुख्तार कि लगभग 13 करोड़ की लागत से बने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को कुर्क करने का आदेश जिलाधिकारी ने सोमवार को दिया था।

    जिसका पालन करते हुए मंगलवार को प्रशासन ने कॉम्पलेक्स को कुर्क कर दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही, वहीं आमजन भी मौजूद रहे। इस दौरान एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि हाजी मुख्तार पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 ए के तहत संपत्ति कुर्क की कार्रवाई की गई है।  उन्होंने बताया कि हाजी मुख्तार ने यह संपत्ति अवैध रूप से अर्जित की थी जिसके बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad