• Breaking News

    जौनपुर में दो लाख परिवार आयुष्मान भारत योजना से जुड़े

    जौनपुर में 5 जुलाई से 20 जुलाई तक चले आयुष्मान पखवाड़ा के दौरान 76,910 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। जौनपुर में अब तक 4,57,268 लोगों के कार्ड बन चुके हैं और 1,95,108 परिवारों को आयुष्मान भारत योजना में जोड़ा जा चुका है। सबसे ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में जनपद चौथे स्थान पर है। कुशीनगर पहले स्थान पर है।

    इलाज़ में खर्च हुए 20.63 करोड़ रूपए

    जौनपुर CMO डॉ. लक्ष्मी ने बताया कि जौनपुर में 18,282 लोग ने आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज करा चुके हैं। उनके इलाज पर 20.63 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। आयुष्मान टीम जिले में 1,42,205 लक्षित परिवारों के 7,11,025 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का प्रयास कर रही है। जनपद में अंत्योदय राशन कार्ड के कुल 1,25,472 लाभार्थी परिवार हैं। इसमें 4,14,516 लाभार्थी हैं।जौनपुर में अभी तक 4,57,268 लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं।

    देश के किसी भी बड़े हॉस्पिटल में इलाज

    नोडल एसीएमओ डॉ. राजीव कुमार कहते हैं कि आयुष्मान कार्ड होने पर लाभार्थी देश के किसी भी बड़े चिकित्सालय जैसे आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस (एम्स), बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू), टाटा मेमोरियल, पीजीआई में भी इलाज करा सकता है। योजना के तहत इलाज के लिए जनपद में सरकारी अस्पताल से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में विशेष विशेषज्ञता वाले डॉक्टरों के माध्यम से इलाज की सुविधा है।

    1670 बीमारियों का नि:शुल्क इलाज

    योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक डा. बद्री विशाल ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना में लगभग 1670 बीमारियों का इलाज किया जाता है। कैंसर, हृदय रोग, हड्डी रोग, सभी प्रकार की सर्जरी, न्यूरो से संबंधित बीमारियों के इलाज की सुविधा है।


    कहां-कहां बनेगा कार्ड

    योजना के जिला सूचना प्रणाली प्रबंधक हिमांशु शेखर सिंह ने बताया कि कार्ड सभी कोटेदारों के घर पर बनाया जाएगा। पंचायत भवन में सहायक पंचायत आपरेटर बनाएंगे। कामन सर्विस सेंटर पर विलेज लेवल इंटरप्रेन्योर (वीएलई) बनाएंगे। निजी अस्पतालों के आयुष्मान मित्र भी आयुष्मान कार्ड बनाएंगे। इन सभी जगहों पर कार्ड नि:शुल्क बनेगा। अब सभी अंत्योदय राशन कार्ड धारक अपने परिवार के सभी सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad