• Breaking News

    आखिर नासमझ कौन है....

    किसी का विश्वास पाने को,

    नमक मिर्च लगाकर,

    मैं दूसरों की बुराई कर लेता हूँ....

    बेवजह आनन्द की खोज में,

    भीड़ में बैठकर दूसरे की

    बुराई भी सुन लेता हूँ....

    चतुराई से झूठ भी बोल लेता हूँ

    यह भी जताना जानता हूँ कि

    मैं सच ही बोल रहा  हूँ....

    आप इसे यह भी कह सकते हैं कि

    मक्खन लगाने में....मैं उस्ताद हूँ

    मैं अपने नकारापन की....

    सार्थकता दिखाने में सिद्घहस्त हूँ

    लोगों से अलग अपनी उपयोगिता

    सिद्ध करना जानता हूँ....

    लोगों की भीड़ में,

    खुद के पसीने के बजाय,

    उनका पसीना पोछना जानता हूँ..

    कैसे रहा जा सकता है

    उनकी अँगूठी का नगीना

    मुझे अच्छे से पता है....

    उनकी खुशी क्या है,चाहत क्या है

    यह मैं बहुत करीब से जानता हूँ... 

    वे नाराज हैं या खुश,

    मैं उनका मिजाज जानता हूँ....

    मैं लोगों की कमियाँ ढूँढने में

    अभ्यस्त हूँ ....खुरपेंच के....

    कायदे-कानून भी जानता हूँ....

    देशकाल-वातावरण के अनुरूप 

    योग्यतम की उत्तरजीविता का

    सिद्धांत भी...बखूबी समझता हूँ..

    और बुद्धि-विवेक के अनुसार

    समझाने का प्रयास भी करता हूँ..

    पर मित्रों....विडंबना यह है कि

    वे तो...मुझे पसन्द करते हैं...

    किंतु लोगों की निगाहें

    मुझे हमेशा घूरती रहती है..और..

    मैं खुद को इस काबिल नहीं पाता

    कि यह जान सकूँ कि....

    जमाने के दस्तूर के मुताबिक

    चलना ठीक है...या फिर

    परम्परा के अनुरूप.....और....

    यह भी नहीं समझ पाता हूँ कि

    आत्ममुग्धता के दौर में

    आखिर नासमझ कौन है....!

    आखिर नासमझ कौन है....!




    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad