• Breaking News

    हत्या का चौंकाने वाला केस, पुलिस भी हैरान


    आउटर दिल्ली के मुंडका बक्करवाला इलाके की जेजे कॉलोनी में सोमवार रात हुई हत्या के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. बताया जा रहा है कि हत्या करने वाले बदमाश किसी और सतीश नाम के शख्स की तलाश में आए थे, जिसे पिछले एक महीने से फिरौती के लिए कॉल आ रहा थी, 
    लेकिन हत्या किसी और की कर दी गई है. पुलिस की माने तो सतीश को फिरौती के लिए मंडावली जेल में बैठा अंकेश लड़का नाम का बदमाश कॉल करवा रहा था, जिस पर कई आपराधिक मामले हैं. वहीं जब सतीश की तरफ से फिरौती की रकम नहीं दी गई तो हत्या के लिए धमकी भी दी गई थी 

    और बदमाश अंकेश लाकड़ा की सह पर सतीश की हत्या करने बक्करवाला की जेजे कॉलोनी में पहुंचे थे. जोगिंदर के पिता का नाम भी सतीश था और इसी गलतफहमी में हमलावरों ने गोलियां चला दी. हमलावरों ने दूसरे व्यक्तियों की हत्या कर दी. बदमाश जोगिंदर के घर पहुंचे और उससे सतीश के बारे में पूछा क्योंकि जोगिंदर के पिता का नाम भी सतीश था 

    और उनकी मौत हो चुकी थी. उसने अपने मृतक पिता की फोटो की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यही सतीश थे. इतना कहते ही बदमाशों ने वहां मौजूद लोगों पर गोलियां चला दी. गोली लगने से जोगिंदर और मंगल की मौत हो गई, जबकि मोहनलाल घायल हो गया. उसका अभी भी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. 

    शुरूआती जांच में पता चला है कि हमलावरों ने गलत पहचान होने पर ही गोलियां चला दी थी. हमलवार दो थे, जो पैदल ही भागे थे.

    दोनों हमलावार सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं. जांच में वसूली के लिये कॉल भी आने की बात सामने आई है. पुलिस मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात में कुछ सबूत हाथ भी लगे हैं.

     मृतक जोगिंदर सांसी कम्युनिटी से था और नांगलोई थाने में ही तीन मामलों में शामिल था. जोगिंदर की पत्नी पूजा भी दो मामलों में शामिल है. मंगल टैंट का काम करता था, जबकि मोहनलाल ई-रिक्शा चलाया करता है. घायल मोहनलाल ने अपने बयान में बताया कि वारदात के वक्त वह मंगल के साथ जोगिंदर के घर गया था, जहां एक और व्यक्ति बैठा मिला, रात करीब नौ बजे दो युवक वहां आए और सतीश के घर के बारे में पूछा. 

    इसको लेकर जोगिंदर ने अपने पिता (दिवंगत सतीश) की फोटो की ओर इशारा किया. इसके बाद हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी. दौड़ते-भागते जोगिंदर और मंगल गिर पड़े, जिनको जोगिंदर की पत्नी और बेटे ने अस्पताल में भर्ती कराया था. पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि है कि हमलवारों को शक था कि शायद सतीश का घर यही है.

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad