मासूम बच्ची के साथ रेप, पड़ोसी निकला आरोपी
महराजगंज जिले के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बंद पड़े मदरसे में पड़ोसी ने आठ साल की मासूम बच्ची के साथ रेप कर दिया। बच्ची को खून से लथपथ देख फरार हो गया। पुलिस ने परसामलिक क्षेत्र में छिपे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सोमवार की सुबह बच्ची घर से किराने की दुकान पर सामान खरीदने जा रह थी। रास्ते में 55 साले के शमसुल हक मिल गया। मासूम को बहला-फुसलाकर बगल में स्थित एक बंद पड़े मदरसे में ले गया। वहां उसके साथ हैवानियत कर फरार हो गया। खून से लथपथ बच्ची रोते हुए घर पहुंची तो उसकी हालत देख परिजन बदहवास हो गए। परिजनों ने सोनौली कोतवाली के थानाध्यक्ष महेन्द्र यादव को घटना की जानकारी दी। सीओ नौतनवा अनुज कुमार सिंह व सोनौली थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। मौका मुआयने के बाद पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई। सीओ के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सोनौली महेन्द्र यादव व परसामलिक थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने आरोपित को दोपहर में ही गिरफ्तार कर लिया। वह परसामलिक क्षेत्र में छिपा हुआ था। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
.jpeg)
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।