दरिंदगी की हदें पार! रेप का हैरान कर देने वाला मामला
इस वजह से पीड़िता को अब तक न्याय नहीं मिल पाया और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं. पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो का प्रिंटआउट निकाला और पूरे गांव में पर्चे की तरह बांट दिए.
पीड़िता के पिता ने बताया कि वो देवरिया के रहने वाले हैं. उनकी 17 वर्षीय बेटी नवंबर 2020 में अपने रिश्तेदारी में कुशीनगर गई थी. उस गांव के रहने वाले युवक को उनकी बेटी का फोन नंबर मिल गया. फिर आरोपी उनकी बेटी को बार-बार फोन कर परेशान करने लगा. पिता ने बताया कि सितंबर 2021 में आरोपी ने धोखे से पीड़िता को एक मंदिर में बुलाया. यहां के होटल में उसने मेरी बेटी के साथ रेप किया और उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें खींचीं.
पीड़िता ने आरोपी से फोटो डिलीट करने के लिए कहा पर उसने मना कर दिया. पीड़िता ने लोकलाज के डर से घटना के बारे में किसी को भी नहीं बताया. आरोपी बार-बार तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म भी करता था.
बताया जा रहा है कि 16 जुलाई 2022 को आरोपी ने पीड़िता को अंतिम बार होटल आने के लिए कहा. साथ ही यह भरोसा दिलाया कि एक बार आने के बाद वो उसके सारी फोटो और वीडियो डिलीट कर देगा. पीड़िता होटल पहुंची तो उसने देखा कि उसके साथ दो अन्य युवक भी हैं, फिर उसने होटल में जाने से इनकार कर दिया.
फिर आरोपी ने किशोरी की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने की धमकी देकर चला गया. पीड़िता के पिता ने बताया कि 19 जुलाई को सुबह 4 बजे आरोपी ने किशोरी की फोटो गांव में जगह-जगह फेंक दी और इंटरनेट पर भी वायरल कर दी. इसके बाद पीड़िता का पिता देवरिया और गोरखपुर जिले के थाने के चक्कर काटकर थक गया,
लेकिन पुलिस की तरफ से कोई मदद नहीं मिली. पीड़िता के परिजन पहले अपनी शिकायत लेकर देवरिया जिले के गौरी बाजार थानाध्यक्ष के पास गए. थानाध्यक्ष ने यह कहते हुए उन्हें वापस लौटा दिया कि घटना चौरीचौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है, इसलिए केस वहीं पर दर्ज होगा. जब पीड़िता के परिजन चौरीचौरा थानाध्यक्ष से मिले तो उन्होंने कहा कि पीड़िता नाबालिग है और उसका चरित्र हनन गांव में ही हुआ है,
इसलिए देवरिया जिले में ही केस दर्ज होगा. पीड़िता का पिता थक हार कर मंगलवार (8 अगस्त) को शिकायत लेकर गोरखपुर एसएसपी कार्यालय पहुंचा. SSP डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि का अभी मामला मुझे पता चला है. पीड़ित मुझसे मिलनी आई थी, लेकिन उसकी मुलाकात SP क्राइम से हुई. मैंने पीड़िता का प्रार्थना पत्र मंगवाया है.
उस पर चौरीचौरा पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं. पीड़िता को न्याय मिलेगा और दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।