जौनपुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीटकर हत्या, कोतवाली पुलिस युवती और बहन से कर रही पूछताछ
.jpeg)
आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र के रंगडीह निवासी 20 वर्षीय पंकज राजभर शुक्रवार की रात अपने गांव के ही निवासी दो साथी अजीत राजभर व हरेंद्र राजभर के साथ मोटरसाइकिल से क्षेत्र के नटौली गांव में राधा-कृष्ण मंदिर के पास पहुंचा। वहां पर पंकज
व अजीत उतर गए और साथी हरेंद्र बाइक लेकर करीब आधा किलोमीटर दूर जाकर खड़ा हो गया।
रात करीब एक बजे कुछ लोग पंकज व अजीत को गंभीर रूप से घायलावस्था में लेकर हरेंद्र के पास पहुंचे। कहा कि इन दोनों को यहां से लेकर भाग जाओ और किसी से कुछ बताया तो ठीक नहीं होगा। पंकज की हालत गंभीर थी। उसे बाइक पर बीच में बैठाकर हरेंद्र व अजीत अपने गांव रंगडीह पहुंचे। रास्ते में ही पंकज की मौत हो गई। उसका शव देखकर घरवाले रोने-पीटने लगे। अजीत को भी काफी चोटें आई थी। उसकी तबीयत बिगड़ती गई और वह अचेत हो गया।
अजीत को घरवाले जौनपुर के एक निजी नर्सिंग होम में लाकर इलाज के लिए भर्ती कराया। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी सरायमीर पुलिस को मिली तो शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। दोपहर बाद घटनास्थल पर आजमगढ़ पुलिस पहुंची और जानकारी शाहगंज कोतवाली पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार भी मौके पर पहुंचे। सीमा क्षेत्र का विवाद रहा और अंत में घटनास्थल शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के नटौली गांव की सीमा में होना पाया गया।
कोतवाली पुलिस गांव की एक युवती व उसकी बहन को हिरासत0 में लेकर पूछताछ करते हुए जांच कर रही है। बताया गया कि मृत पंकज की बुआ रीता का नटौली गांव में घर है। पंकज बुआ के घर आया जाया करता था और उसका पड़ोस की एक स्वजातीय युवती से प्रेम हो गया। प्रेमी युगल चोरी-छिपे मिलने लगे। गुरुवार की रात भी पंकज अपने साथियों के साथ बाइक से प्रेमिका से मिलने गांव के मंदिर के पास पहुंचा था। जहां लाठी-डंडे से उसकी व उसके साथी अजीत की पिटाई की गई।
.jpeg)
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।