• Breaking News

    जौनपुर: प्रेम में पागल युवक ने लिख डाली अपने अपहरण की झूठी कहानी, पहुंच गया सलाखों के पीछे

    जौनपुर। एक तरफा प्यार में पागल एक युवक ने अपने अपहरण की झूठी कहानी लिख डाला। उसने अपना अपहरण होने व जान से मार डालने की धमकी मिलने खबर अपने परिवार वालो को दी तो हड़कंप मच गया। परिजन मड़ियाहूं कोतवाली में जाकर बेटे की अपहरण होने की रपट लिखवा दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल किया तो पूरी कहानी काल्पनिक निकले पर सर्विलांस के माध्यम से शनिवार को उक्त युवक को पुलिस ने बसुही पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।

     एसपी देहात शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 26  अगस्त की दोपहर में शुदनीपुर निवासी विपिन मौर्या पुत्र दिनेशचन्द्र मौर्या सुबह घर से अपनी मोटर साईकिल से भाग गया। घर वालो द्वारा सूचना दिया कि उसके पुत्र का गाँव के एक व्यक्ति व उसके परिवार वालो द्वारा जबरदस्ती अपहरण कर लिया गया है, जो उसकी हत्या भी कर सकते है। 
    जिसके उपरान्त कथित अपहृत व्यक्ति विपिन मौर्या द्वारा अपने मोबाइल नम्बरो से घर वालो व अन्य लोगो पर धमकी भरा SMS किया जाने लगा इस बीच कथित अपहृत व्यक्ति द्वारा अपने रिश्तेदारों को कही अन्धेरे में छिपकर वाट्सएप पर वीडियो काल कर बताया गया कि उसको 6 लोग किडनैक कर लिये है तथा काली रंग की स्कार्पियो में बैठ कर आजमगढ़ उसके बाद अयोध्या ले जाया गया है। जहाँ एक कमरे में बन्द कर दिया गया है।
     उक्त सूचना प्राप्त होने पर प्रभारी निरीक्षक  मडियाहूँ तत्काल त्वरित कार्यवाही करते हुए धमकी भरा मैसेज भेजने वाले नम्बर जो कथित अपहृत व्यक्ति का था को सर्विलास सेल के माध्यम से ट्रेस कराया गया जिसका लोकेशन औराई जनपद भदोही की तरफ का ज्ञात हुआ जिसके उपरान्त प्र.नि. मडियाहूँ द्वारा तत्काल थाना से टीमें गठित कर कथित अपहृत की तलाश में भेजा गया। प्र.नि. मडियाहूँ द्वारा कथित अपहृत के मोबाइल नम्बर को ट्रेस करते हुए प्राप्त हुए औराई जनपद भदोही के लोकेशन पर पहुँचा गया। आस-पास काफी पता किया गया किन्तु मिला नहीं। पुनः सर्विलास सेल से कथित अपहृत व्यक्ति के मोबाइल का पुनः लोकेशन प्राप्त किया गया तो उसका लोकेशन रामपुर थाना क्षेत्र की तरफ पाया गया जिस पर पुनः औराई जनपद भदोही से प्रस्थान कर पुनः प्राप्त हुए लोकेशन को ट्रेस करते हुए आया गया तथा थाना क्षेत्र मडियाहूँ के बसुही पुलिया के पास रामनगर ब्लाक जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति मोबाइल लेकर जाता हुआ दिखायी दिया पुलिस पार्टी के साथ उस व्यक्ति की तरफ बढ़ा गया तो वह व्यक्ति गिरते पडते हुए बेतहाशा भागा किन्तु हमराही कर्मचारीगण की सहायता से गिरफ्तार कर लिया गया। 

    जिससे पूछ ताछ पर ज्ञात हुआ कि कथित अपहृत व्यक्ति महिला से एक तरफ प्रेम करता था तथा उससे शादी करने व सहानुभूति प्राप्त करने के लिए अपहरण का प्रपंच रचा गया। अपनी मोटर साईकिल से 12.30 बजे के आस पास बाबतपुर पहुँचा जहाँ पर मोटर साईकिल खड़ी करके बस से कैन्ट बस स्टेशन वाराणसी गया तथा वहाँ कुछ देर रहने के बाद बस से औराई जनपद भदोही से होते हुए विन्ध्याचल धाम गया, वहीं से अन्धेरे में होकर अपने परिजनो को वीडियो काल भी किया गया। जाते समय अभियुक्त द्वारा कई लोगो को खुद के अपहरण होने का धमकी भरा मैसेज भी किया गया। अभियुक्त के पास से 04 सिम एक मोबाइल व बाबतपुर से कंन्ट बस स्टेशन जाने का बस टिकट भी दिनांक 26.08.2022 की दोपहर 12.44 बजे कटा हुआ बरामद हुआ है। अभियुक्त के मोबाइल मे उक्त भेजे गये मैसेज भी जिसे अभियुक्त द्वारा स्वयं से लिखा गया था पाया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad