• Breaking News

    राशन कार्ड धारकों को जरूर चेक करनी चाहिए ये चीज, कई काम हो जाएंगे आसान

    लोगों को कई बार राशन से जुड़ी छोटी जानकारियों को हासिल करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कई बार लोग राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए भी परेशानियों का सामना करते हैं लेकिन ये प्रक्रिया भी काफी आसान है.

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    ऑनलाइन करें चेक

    राशन कार्ड हर राज्य सरकार की ओर से जारी किया जाता है. ऐसे में अगर आप राजस्थान के निवासी हैं तो आप ऑनलाइन तरीके से भी राशन कार्ड लिस्ट (Ration Card List) में अपना नाम चेक कर सकते हैं. इस सुविधा की मदद से ये चेक किया जा सकता है कि कौन हितधारक राशन दुकान से कम कीमत पर राशन ले सकता है, किसका कार्ड बीपीएल है और किसका कार्ड एपीएल है.

    आसान होंगे कई काम

    राजस्थान खाद्य विभाग की ओर से राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन भी मुहैया करवाई गई है. ऐसे में कुछ स्टेप्स का पालन कर राजस्थान के राशन कार्ड में अपना नाम चेक किया जा सकता है. इस लिस्ट में अपना नाम चेक करने पर राशन कार्ड दुकान आदि के बारे में जानकारी हासिल कर कई काम आसान हो सकते हैं.

    ऐसे चेक करें नाम

    • सबसे पहले food.raj.nic.in पर जाएं.
    • इसके बाद Ration Card विकल्प को चुनें.
    • राशन कार्ड विकल्प में जिलेवार राशन कार्ड विवरण को सेलेक्ट करें.
    • अपना जिला सेलेक्ट करें.
    • जिला सेलेक्ट करने के बाद ग्रामीण (Rural) और शहरी (Urban) राशन कार्ड में से आप जिस क्षेत्र में रहते है, उस सेलेक्ट करें.
    • इसके बाद अपना ब्लॉक सेलेक्ट करें.
    • फिर अपने पंचायत का नाम सेलेक्ट करें.
    • इसके बाद अपना गांव का नाम चुनें.
    • फिर राशन दुकान का नाम सेलेक्ट करें.
    • इसके बाद आपके सामने राशन कार्ड में शामिल नाम देख सकेंगे.

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad