• Breaking News

    अलम ताबूत व दुलदुल का जुलूस निकालकर हुआ मातम

    जौनपुर। माहे मुहर्रम की पहली व दूसरी तारीख को नगर के बलुआघाट, मुफ्तीमुहल्ला, बाजारभुआ, सिपाह,ख्वाजादोस्त, पुरानी बाजार सहित शिया मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में मजलिस मातम व नौहे खानी का सिलसिला देर रात्रि तक जारी रहा। बलुआघाट में रीठी तले इमामबाड़े में अंजुमन हुसैनिया के नेतृत्व मंे अलम, 
    ताबूत का जुलूस निकाला गया जिसमें नवाज हसन खान ने अपने दर्द भरे नौहे पढ़कर माहौल को गमगीन कर दिया। वहीं मुफ्तीमुहल्ले मंे देर रात्रि डॉ.कमर अब्बास ने मजलिस को खिताब किया जिसके बाद शबीहे ताबूत, अलम व दुलदुल का जुलूस निकाला गया जो अपने कदीम रास्तों से होता हुआ इमामबाड़े में पहुंचा यहां दहकते हुए अंगारों पर अजादारों ने चलकर नौहा व मातम कर कर्बला के शहीदों को पुरसा दिया। महिलाओं ने भी घरों में काले वस्त्र धारण कर अजाखानों में मजलिस व नौहा पढ़कर हजरत इमाम हुसैन अ.स. व उनके 71 साथियों की शहादत को याद कर नजराने अकीदत पेश किया। करंजाखुर्द में भी आजम जैदी के आवास पर देर रात्रि मजलिस हुई। मजलिस के बाद शबीहे ताबूत अलम व दुलदुल का जुलूस निकाला गया। अंजुमन ने नौहा मातम कर शहीदों को पुर्सा दिया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad