• Breaking News

    अवैध संबंध: देवरानी और जेठानी ने दी जान, युवक बचा, नया खुलासा हुआ ये...फैली सनसनी


    मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कुएं में कूदकर देवरानी-जेठानी ने आत्महत्या कर ली। अब खुलासा हुआ है कि उनके साथ एक तीसरा शख्स भी पानी में कूदा था, लेकिन वह तैरकर बाहर निकल आया। पता चला है कि देवरानी और जेठानी को गांव के ही इस शख्स से प्यार हो गया था। 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    तीनों के बीच अवैध संबंध था और घर से भागने के बाद उन्होंने खुदकुशी का प्लान बनाया था। छिंदवाड़ा के लावाघोघारी के सोनपठार में पिछले दिनों दो महिलाओं का शव बरामद हुआ। दोनों देवरानी और जेठानी थीं। अब तक की जांच में सामने आया है कि शव मिलने से दो दिन पहले दोनों घर से भाग गई थीं। दोनों का गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध था। 


    तीनों साथ भागे और दो दिन तक जंगल में रहे। इसके बाद युवक ने साथ में खुदकुशी का प्लान बनाया। तीनों एक साथ कुएं में कूदे। दोनों महिलाओं की डूबकर मौत हो गई, लेकिन लड़का तैरकर बाहर आ गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 30 साल की सुशीलाना और 27 साल की श्यावती का शव मंगलवार को गांव के खेत में बने एक कुएं में मिली। 


    पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को जांच में पता चला कि देवरानी का गांव में रहने वाले स्वामी नाम के एक लड़के से अवैध संबंध था। कुछ दिन बाद जेठानी को जब इस रिश्ते का पता चला तो वह भी इसमें शामिल हो गई। 


    इस बीच दोनों के पति को इस बात की जानकारी मिल गई तो तीनों ने डर की वजह से घर से भागने का फैसला किया। पहले दो दिन तक तीनों जंगल में छिपे रहे। यहां तीनों अपने भविष्य को लेकर चिंतित थे। फिर तीनों ने एक साथ आत्महत्या का प्लान बनाया। तीनों गांव के ही एक कुएं के पास पहुंचे और साथ में छलांग लगा दी। हालांकि, स्वामी तैरना जानता था और डूबने की बजाय वह तैरने लगा और फिर निकल गया। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad