अब शादी में दूल्हा-दुल्हन को कंडोम गिफ्ट करेगी सरकार
भुवनेश्वर : भारत के हर राज्य में नवविवाहित जोड़ों के लिए कई प्रकार की योजनाएं संचालित हो रही है। सभी राज्य की सरकार समय समय पर नवविवाहितों के लिए नई योजनाएं भी तैयार कर रही है। इसी बीच ओडिशा सरकार ने शादी के बंधन में बधने वाले जोड़ों के लिए एक ख़ास योजना तैयार की है। प्रदेश सरकार जल्द ही इस योजना को शुरू करने जा रही है।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
नवविवाहित जोड़ों को परिवार नियोजन किट देगी सरकार
इस योजना के तहत राज्य सरकार शादी के बंधन में बांधने वाले जोड़ों को परिवार नियोजन किट उपहार के रूप में देगी। इस परिवार नियोजन किट में कंडोम के साथ-साथ अन्य चीजें भी शामिल होंगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना के तहत शुरू होने जा रही इस नई योजना का उद्देश्य युवा जोड़ों को परिवार नियोजन की स्थायी और अस्थायी तरीकों के बारे में जानकारी देना और उन्हें अपनाने के लिए जागरूक करना है।
किट में शामिल है कंडोम, गर्भ निरोधक गोलियां और अन्य सामान
ओडिशा सरकार ने नवविवाहित जोड़ों को शादी के दिन यह किट गिफ्ट के तौर पर देने की योजना बनाई है। इस किट में परिवार नियोजन के तरीकों और उससे मिलने वाले लाभ की जानकारी, विवाह पंजीकरण फॉर्म, कंडोम, गर्भ निरोधक गोलियों की एक किताब होगी। इसके अलावा उपहार दिए जाने वाली किट में गर्भावस्था जांचने की किट, तौलिया, कंघी, नेल कटर, शीशा भी होगा।
इस साल सितंबर से शुरू होगी योजना
परिवार नियोजन के निदेशक डॉ. बिजय पाणिग्रही योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं नवविवाहितों को किट बाटेंगी और वह यह काम इस साल सितंबर से शुरू कर देंगीं। इस काम के लिए आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि वे ठीक प्रकार से लोगों को इसे अपनाने के लिए जागरूक कर सकें।
डॉ. पाणिग्रही ने कहा कि नवविवाहित जोड़ों को परिवार नियोजन के तरीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हम उन्हें नव दंपति किट या नई पहल किट उपहार में दे रहे हैं। इस किट में सरकार की तरफ से जोड़ोंको परिवार नियोजन, कंडोम जैसे गर्भ निरोधकों, मौखिक गर्भनिरोधक गोलियों सहित आपातकालीन गर्भनिरोधक गोलियों की जानकारी के साथ उन्हें एक ग्रूमिंग किट दी है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।