• Breaking News

    कॉलेज छात्रों के पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, किया ये ऐलान


    नई दिल्ली: महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने सोमवार को घोषणा की है कि राज्य सरकार उन कॉलेज छात्रों के लिए हायर एजुकेशन की पूरी फीस कवर करेगी, जिन्होंने Covid-19 महामारी में अपने माता-पिता दोनों को खो दिया है. 
    कांग्रेस के नेता शिरीष चौधरी के एक सवाल के जवाब में राज्य के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री ने राज्य विधानसभा में यह घोषणा की. पाटिल ने कहा, "विभिन्न सरकारी कॉलेजों के 931 स्नातक और 228 स्नातकोत्तर छात्रों ने अपने माता-पिता दोनों को कोरोना महामारी में खो दिया है. सरकार उनके पूरे कोर्स की फीस का भुगतान करेगी." 

    उन्‍होंने कहा कि इस विकल्प से राज्य के खजाने को प्रति वर्ष 2 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आएगा. बता दें कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर में बड़ी संख्‍या में बच्‍चों ने अपने माता-पिता को खो दिया था. इसके बाद अधिकांश राज्‍य सरकारों ने महामारी में अनाथ हुए स्‍कूली बच्‍चों के लिए मुफ्त शिक्षा का ऐलान किया था. महाराष्‍ट्र ने अब हायर एजुकेशन में भी अंडर ग्रेजुएट या पोस्‍ट ग्रेजुएट कोर्स कर रहे स्‍टूडेंट्स की फीस भरने का ऐलान किया है.

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad