हमारी आज़ादी की पहचान है तिरंगा:- मनीष वर्मा
जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वाधान में शहर के बदलापुर पड़ाव स्थित बशर कांप्लेक्स सीवी मार्ट परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 वीं वर्षगांठ समारोह पूर्वक बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई गई।
उक्त अवसर पर झंडारोहण समारोह के मुख्य अतिथि जनपद के जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा जी के द्वारा किया गया। तत्पश्चात ससम्मन राष्ट्रगान हुआ।
मुख्यातिथि जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा आईएएस ने कहा कि बड़े ही बलिदान और कठिनाइयों के बाद हमें यह आजादी मिली है हमें अपने देश की तरक्की, खुशहाली और विश्व में पहले पायदान पर बड़ी-बड़ी जगहों पर अब देखा जाता है।
आजादी के 75 साल में भारत की शान और अभिमान तिरंगा विश्व में बड़े-बड़े मंचों पर लहराते हुए जब देखते हैं तो हमें गर्व की अनुभूति होती है की आजादी के 75 साल में भारत तरक्की की ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। हमें अपनी एकता अखंडता बनाए रखना अति आवश्यक है।
व्यापार मंडल और उपस्थित सम्मानित व्यापारियों को बधाई देते हुए आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर खूबसूरत आयोजन किया। पूरे जनपद में व्यापारियों ने तिरंगा यात्रा और स्वतंत्रता दिवस समारोह को बड़े ही धूमधाम से मनाया इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।
विशिष्ट अतिथि जिले के मुख्य विकास अधिकारी श्री सीलम साईं तेजा आईएएस ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष में भारत विभिन्न क्षेत्रों में विश्व में कीर्तिमान स्थापित कर चुका है, हमें इसे और आगे बढ़ाने और बरकरार रखने की जरूरत है, तभी जाकर के स्वतंत्रता का असली मकसद हासिल होगा और अपने बलिदानियों को सच्ची श्रद्धा सुमन अर्पित कर सकेंगे।
झंडारोहण के बाद मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा आईएएस एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्री सीलम साईं तेजा आईएएस का सीवी मार्ट के अधिष्ठाता अबू आमिर और कादिर भाई ने बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू ने की संचालन जिले के लोकप्रिय कलाकार फ्रेंड्स ग्रुप के अधिष्ठाता सलमान शेख ने किया, आभार ज्ञापन जिला महामंत्री आरिफ हबीब ने किया।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष उमेश चंद्र गुप्त, प्रांतीय मंत्री शकील अहमद, नगर अध्यक्ष घनश्याम साहू, नगर कोषाध्यक्ष स्वतंत्र साहू, बिजली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष निखिलेश सिंह, कुंवर प्रदीप सिंह रिंकू, राधे कृष्ण ओझा, मरकरी सीरत कमेटी के सदर ज़फर मसूद, कलीम अहमद, मुशीर भाई, राहिल शेख, डॉक्टर अर्शी खान, राघवेंद्र सिंह किशन, जय विक्रम सिंह सहित बदलापुर के समस्त व्यापारी गण उपस्थित रहे।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।