Jaunpur: मां का आरोप- बेटे और बहू को 25 जुलाई से भी नहीं हो पा रही बातचीत

कुछ दिनों पूर्व आया था अविश्वास प्रस्ताव
दरअसल रामपुर ब्लॉक में कुछ दिनों पूर्व अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। ये अविश्वास प्रस्ताव राहुल सिंह ने नीलिमा सिंह के खिलाफ लाया था।

इसी क्रम में लगभग 57 BDC की तस्दीक जिला मुख्यालय पर कराई गई थी। DM कार्यालय के सामने तस्दीक के दौरान झड़प भी हुई थी।
25 जुलाई से अगवा करने का आरोप
मंगलवार को BDC प्रदीप गौतम की मां ने रामपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी। उन्होंने अपने बेटे को अगवा करने का आरोप पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी राहुल सिंह पर लगाया है। सुशीला गौतम ने तहरीर में आरोप लगाया है कि राहुल सिंह उर्फ मंकू और सेमुही डीह के ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने मिलकर हमारे बेटे और बहू को बीते 25 जुलाई से अगवा कर रखा है और फोन कॉल के जरिए घर पर बात भी नहीं करने देते है।
मां बोली- नहीं हो पा रहा संपर्क
पीड़िता ने आगे लिखा है की जब मैं राहुल सिंह के घर गई बेटे के बारे में पूछने तो सिर्फ यही आश्वासन दिया गया कि आज कल में आ जाएंगे। ऐसे कहते हुए आज 20 दिन बीत जाने के बाद भी घर नहीं आया और ना ही किसी प्रकार से संपर्क हो पा रहा है।
CO बोले- क्राइम मीटिंग के बाद लेंगे जानकारी
बता दें कि प्रदीप गौतम कोटीगांव से BDC है और उनके साथ उनकी पत्नी भी हैं। पति-पत्नी बीते 20 दिनों से अपने घर से दूर है और किसी प्रकार से परिवार जनों का उनसे संपर्क नहीं है। इस मामले में CO अशोक कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वो क्राइम से संबंधित मीटिंग में थे। SO रामपुर से बातचीत के बाद वो जानकारी दे सकेंगे।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।