CM Yogi Rally: आजमगढ़ में सीएम योगी बोले- अब विकास कार्यों में नहीं होगी कमी, जल्द मिलेगी नई पहचान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आजमगढ़ को 143 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इसमें 31 परियोजाओं का लोकार्पण और 19 का शिलान्यास शामिल है। शहर के आईटीआई कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने आजमगढ़ के साथ न्याय नहीं किया।
कहां कि सात साल पूर्व यहां की क्या स्थिति थी, इसपर अब चर्चा करने की जरूरत नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नए उत्तर प्रदेश का नया आजमगढ़ विकास के सुपथ पर अग्रसर है। सीएम को सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी है। सुरक्षा-व्यवस्था चाक चौबंद है। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ की जीत के बाद सीएम योगी का यह पहला दौरा है।
जनसभा को संबोधित करने के साथ ही सीएम योगी मंडलीय समीक्षा बैठक भी करेंगे। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री हरिहरपुर गांव जाएंगे। संगीत घराने से जुड़े परिवार के लोगों से संवाद करेंगे। आजमगढ़, मऊ और बलिया के अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे।
इन परियोजनाओं का लोकार्पण
इन परियोजनाओं का शिलान्यास
जनपद आगमन पर सीएम बनौरा मेहनाथपट्टी नोनिया का पुरा संपर्क मार्ग, हरैया पासी बस्ती संपर्क मार्ग, जोलहापुर संपर्क मार्ग, गोपईपुर से भदीड़ संपर्क मार्ग, लालपुर साहबअली संपर्क मार्ग, सिसवारा पश्चिमी केवटान संपर्क मार्ग, दत्तापुर संपर्क मार्ग, पवई पंडितान बस्ती संपर्क मार्ग, कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा एक व दो का सुदृढ़ीकरण, मल्टी परपज सीड स्टोर एवं टैक्नोलाजी डिसेमिनेशन सेंटर पल्हनी, अतरौलिया, अहरौला, बिलरियागंज, कोयलसा, महराजगंज, परशुरामपुर से एमजी बंधा संपर्क मार्ग, महराजगंज से एमजी बंधा संपर्क मार्ग, थाना मुबारकपुर में महिला पुलिस चौकी परामर्श केंद्र का निर्माण का शिलान्यास करेंगे।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।