• Breaking News

    Rahul Gandhi: सुन लें-समझ लें..हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते, कर लें जो करना है...राहुल का तीखा वार

    नेशनल हेराल्ड का दफ्तर सील होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा के जांच से भागने के आरोप पर राहुल गांधी ने कहा, "सुनिए बात, हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते। समझ गए बात। कर लें जो करना है। कुछ फर्क नहीं पड़ेगा।


    समझ गए बात कर लें जो करना है। जो हमारा काम है, देश की रक्षा करना, लोकतंत्र की रक्षा करना, देश का सौहार्द बनाए रखना। वो मेरा काम है और मैं वो करता रहूंगा। ये कुछ भी कर लें, कर लें कोई फर्क नहीं पड़ता है।"

    दरअसल, ईडी ने बुधवार को दिल्ली में हेराल्ड हाउस की इमारत में यंग इंडियन के कार्यालय को सील कर दिया था। इसके पीछे वजह बताई गई थी कि तलाशी के दौरान कार्यालय में कोई भी उपलब्ध नहीं था, इसलिए वे तलाशी पूरी नहीं कर पाए। आदेश में कहा गया है कि एजेंसी से बिना पूर्व अनुमति के परिसर नहीं खोला जाएगा। इसके बाद से कांग्रेस इस कार्रवाई पर भड़की हुई है। 

    न रण होगा और न रन होगा
    यंग इंडिया लिमिटेड के दफ्तर को सील किए जाने के बाद से कांग्रेस, भाजपा सरकार पर हमलावर है। ईडी की इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस की ओर से एक ट्वीट में कहा गया था कि याचना नहीं अब रण होगा। इस पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि याचना नहीं रण होगा। पहले कहते थे कि सत्याग्रह होगा और अब रण की बात कर रहे हैं। आखिर ये लोग क्या चाहते हैं। पात्रा ने कहा किभ्रष्टाचारियों से न रण होगा और न रन होगा। अंग्रेजी में रन का अर्थ भागना होता है और हम इस मसले पर कांग्रेस को भागने नहीं देंगे। 

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad