• Breaking News

    Jaunpur: मनबढ़ों ने हमलाकर दो को किया घायल

    ईदगाह व कब्रिस्तान की जमीन खाली कराने के पैरवी की रंजिश में मनबढ़ों ने दो लोगों को घायल कर दिया। महराजगंज के सराय परसराम राजा बाजार निवासी गफ्फार खां ईदगाह व कब्रिस्तान की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने को उच्च न्यायालय गए थे। हाईकोर्ट ने तहसीलदार बदलापुर को तीन माह में अतिक्रमण हटवाने का आदेश दिया है। 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    गफ्फार खां बुधवार को रमाकांत गौड व मंगला प्रसाद यादव के साथ तहसील पैरवी करने गए थे। बाइक से लौटते समय गद्दोपुर स्थित बैहारी मोड़ पहुंचे तभी मनबढ़ों ने ओवरटेक कर गफ्फार खां को रुकने का इशारा किया। पीछे बाइक पर सवार रमाकांत गौड़ व मंगला यादव को हमलावरों ने लाठी-डंडे व राड से पीटकर घायल कर दिया और भाग गए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने राजघराने के कुंवर देवेश देव सिंह व रईस उर्फ कन्नी शफीक और अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad