Jaunpur: पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की
प्रदेश सरकार की ओर से विवि को छह: नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के लिए अनुदान की स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने कहा कि नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से शोध के लिए अनेक अवसर प्राप्त होंगे। इससे शिक्षक और छात्र को नए संसाधन उपलब्ध होंगे। विश्वविद्यालय में अब कुल 12 सेंटर आफ एक्सीलेंस स्थापित हो जाएंगे। उत्तर प्रदेश के विभिन्न राज्य विश्वविद्यालयों से शासन को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए आवेदन प्राप्त हुए थे। शासन ने परीक्षण करने के बाद सेंटर ऑफ एक्सीलेंस देने की घोषणा की। मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि डिपार्टमेंट ऑफ सेंटर ऑफ साइंस एंड नैनोटेक्नोलॉजी के काजल कुमार डे को तीन लाख 85 हजार, गणित विभाग के डॉ सुशील कुमार शुक्ला को दो लाख 90 हजार रुपए, भौतिक विज्ञान के डॉक्टर मनीष प्रताप सिंह को 3,70000 रुपये अर्थ एंड प्लेनेटरी विज्ञान के डॉ श्याम कन्हैया सिंह को 3,10000, केमिस्ट्री के डॉ मिथिलेश यादव को 2,64000 और और फिजिक्स के डॉ पुनीत धवन को ₹3,05000 की धनराशि की शासन की ओर से मंजूरी मिल गई है। इस धनराशि को उपकरण, आकस्मिकता, यात्रा एवं फील्ड कार्य, मैन पावर, प्रोजेक्ट फेलो में खर्च किया जा सकेगा।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।