Jaunpur: शहर की गड्ढायुक्त सड़कों पर हिचकोले खा रहे लोग

जौनपुर। शहर की प्रमुख सड़कें खस्ता हाल हो गई हैं। गड्ढों व उखड़ी गिट्टियों पर वाहन हिचकोले खाते हुए चलत हैं। इससे गर्दन और कमर में दर्द की शिकायतें बढ़ रही हैं।
नगर पालिका क्षेत्र की सड़कें बदहाल हो गई हैं और उनका कोई पुरसाहाल नहीं है। ओलंदगंज से कचहरी के बीच की सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।
ओलंदगंज से सद्भावना मोढ़ तक की सड़क पर भी गड्ढे हो गए हैं। इन सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती है। दुपहिया वाहन चालक तो इस पर हिचकोले खाते हुए चलते हैं। जरा सी असावधानी होने पर गिरने का डर भी बना रहता है। मछलीशहर पड़ाव की सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
इन सड़कों पर चलना जोखिम भरा है। शेखपुर निवासी चंद्रभान यादव, मियांपुर निवासी विजय, दिनेश तिवारी, रामपलट चौधरी आदि ने सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।
सड़कों के गड्ढों से वाहन भी खराब हो रह हैं और सेहत भी। बदहाल सड़कों पर मोटरसाइकिल से आने-जाने वालों की रीढ़ की हड्डी पर असर पड़ता है। इससे कमर और गर्दन में दर्द की शिकायतें हो रही हैं। उखड़ी हुई गिट्टियां बड़े वाहनों के पहिए में फंसकर उछलती तो लोगों को चोट भी लगती है। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन यादव ने बताया कि गड्ढे वाली सड़कों पर बाइक चलाने से कमर की नसों पर दबाव बढ़ जाता है। पैैरों में झंझनहट होने लगती है। कमर व गर्दन में दर्द एवं सर्वाइकल के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसी सड़कों पर धीरे-धीरे ही चलना चाहिए। साथ ही व्यायाम भी जरूरी है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्रा का कहना है कि नगर पालिका की सड़कों की लगातार मरम्मत कराई जा रही है। शहर में कुछ सड़कें लोक निर्माण विभाग की हैं। उनसे समन्वय बनाकर जल्द ही इन सड़कों को दुरुस्त कराया जाएगा।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।