• Breaking News

    Jaunpur: ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी युगल

    यूपी के जौनपुर जिले में रविवार दोपहर प्रेमी-प्रेमिका ट्रेन के आगे कूद गए। घटना में युवक की मौत हो गई तो वहीं युवती की हालत गंभीर है। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते लेकिन इसके लिए परिवार राजी नहीं था। ऐसे में दोनों ने एक साथ जान देने के लिए ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। घटना की सूचना के बाद से दोनों के परिवार में कोहराम मचा है।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    युवक की पहचान खेतासराय थाना क्षेत्र के गोरारी गांव निवासी मदन (22) के तौर पर हुई है। वह गांव की ही एक 21 वर्षीय युवती से प्रेम करता था। दोनों साथ-साथ रहने के लिए राजी थे, लेकिन परिवार वालों को यह मंजूर नहीं था। मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी। हाल के दिनों में दोनों पर उनके परिवार ने सख्ती बढ़ा दी थी।


    इस बात से आहत प्रेमी युगल रविवार सुबह घर से निकले और फैजाबाद-वाराणसी रेल रूट पर आ गए। सामने से आ रही ट्रेन के आगे एक साथ छलांग लगा दी। मदन की मौके पर ही मौत हो गई। युवती की हालत गंभीर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad