Jaunpur: ट्रैक के किनारे बैठे युवक की ट्रेन से कटकर मौत
.jpeg)
मीरगंज। जरौना रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक के किनारे बैठे युवक की शनिवार की सुबह ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर घर वाले उसके शव लेकर चले गए। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची।
जरौना गांव निवासी विनोद मोदनवाल का पुत्र सौरभ उर्फ गोलू (18) जरौना स्टेशन पर शनिवार की सुबह ट्रैक के किनारे बैठा था। इसी दौरान आनंद विहार से गाजीपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका घर स्टेशन के पास में ही है।
हादसे की सूचना तुरंत घर वालों को मिल गई। मीरगंज थाने के इंस्पेक्टर जनार्दन यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मडियाहूं के स्टेशन मास्टर की सूचना पर आरपीएफ जंघई के उप निरीक्षक दीपक कुमार भी आ गए। मगर परिजन उससे पहले ही शव लेकर चले गए थे। थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन शव को लेकर चले गए।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।