Jaunpur: अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

जौनपुर। हरतालिका तीज पर मंगलवार को सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखा। महादेव और माता पार्वती की पूजा करके अखंड सौभाग्य का वर मांगा। दोपहर के बाद शिव मंदिरों दर्शन-पूजन के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। तीज व्रत की कथा का श्रवण किया गया। घरों में मिट्टी की बनी शिव, पार्वती और गणपति की पूजा की गई।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
जिले में हरतालिका तीज पर्व की धूम रही सुहागिनों ने निराजल व्रत रखकर अखंड सौभाग्य के लिए भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। मुंगराबादशाहपुर में शाम को सोलह श्रृंगार कर व्रती महिलाओं ने क्षेत्र में स्थित शक्तिपीठ मां काली जी के मंदिर में भगवान शिव माता पार्वती व गणेश जी की प्रतिमा बनाकर विधिवत पूजा अर्चना की और परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।
हरितालिका तीज का निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं में खुशबू, शिवानी,साक्षी जायसवाल, लक्ष्मी देवी,छाया देवी पूजा जायसवाल, आरती सुनीता,सुमन,सरिता,शशि व गुड़िया ने शाम होने से पहले ही सजना संवरना शुरू कर दिया था। पूजन सामग्री की व्यवस्था पहले से कर ली गई थी। शाम होते ही महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर पूजन की तैयारियां शुरू कर दी।
सिंगरामऊ में पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने 24 घंटे का निर्जला व्रत रखा। इस अवसर पर कुंवारी युवतियों ने भी व्रत रखकर अच्छे वर की कामना की। शाम को श्रृंगार करके विधि विधान से शिव-पार्वती का पूजन-अर्चन किया और मंगल गीत गाया। इस अवसर पर महिलाओं ने तरह-तरह की डिजाइन की मेहंदी लगाई। साथ ही नए कपड़े व आभूषण से सज-संवर कर पूजन किया। निधि तिवारी, आकांक्षा मिश्रा, शिवांगी तिवारी, सपना ने बताया कि तीज के दिन दुल्हन की तरह सजना अच्छा लगता है।
मछलीशहर में तीज पर सोलह श्रृंगार कर व्रती महिलाओं ने भगवान शिव व माता पार्वती तथा गणेश जी की प्रतिमा बनाकर विधिवत पूजा अर्चना कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। शाम होते ही महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर पूजन की तैयारियां शुरू कर दी। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने हरियाली तीज का निर्जला व्रत रखा। शाम को सोलह श्रृंगार कर व्रती महिलाओं ने कस्बे में स्थित शक्तिपीठ मां काली जी के मंदिर में भगवान शिव माता पार्वती व गणेश जी की प्रतिमा बनाकर विधिवत पूजा अर्चना की और परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।
हरियाली तीज का निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओ में खुशबू,शिवानी,साक्षी जायसवाल, लक्ष्मी देवी,छाया देवी पूजा जायसवाल, आरती सुनीता,सुमन,सरिता,शशि व गुड़िया ने शाम होने से पहले ही सजना संवरना शुरू कर दिया था। शाम होते ही महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर पूजन की तैयारियां शुरू कर दी।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।