• Breaking News

    Jaunpur: पिकप ने छात्राओं को रौंदा, पकड़ने दौड़े शिक्षक को भी कुचला

    जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के बीबीपुर हाईवे के पास पिकअप की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना कर भाग रही पिकअप को रोकने का प्रयास अध्यापक ने किया तो चालक ने उस पर भी गाड़ी चढ़ा दी जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई।

     Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    जानकारी के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के चक महान गांव निवासी रमाशंकर यादव की 14 वर्षीय पुत्री रिया यादव अपनी बहन प्रिया के साथ बुधवार की सुबह स्कूल जा रही थी। तेज रफ्तार से आ रही पिकप ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दिया। दुर्घटना की इस घटना को देख रहे सिकरारा थाना क्षेत्र के सादात बिंदुली गांव निवासी सूरज कुमार 35 वर्ष पुत्र रमापति यादव ने पिकअप को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी उनके ऊपर  चढ़ा दिया। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने सूरज और रिया को मृत घोषित कर दिया जबकि इस दुर्घटना में घायल प्रिया का उपचार एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है। सूरज के बारे में परिजनों का कथन है कि वह पेशे से अध्यापक थे और एक विद्यालय में पढ़ा रहे थे। पुलिस ने मृतकों की लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना करने वाली पिकअप समाचार लिखे जाने तक पुलिस पकड़ से बाहर बतायी गयी।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad