100 अरब की लॉटरी का मामला, 2 महीने बाद दो युवकों ने किया ये दावा

अमेरिका के इलिनोइस लॉटरी ने दो महीने पहले ऐलान किया कि टिकट खरीदने वाले किसी शख्स ने करीब 100 अरब रुपए वाली लॉटरी जीत ली है. लेकिन 2 महीने तक कोई भी इस लॉटरी की राशि को क्लेम करने नहीं आया. अब जा कर दो पुरुषों ने दावा किया है कि उनके पास जैकपॉट टिकट है और उन्हें लॉटरी के पैसे मिलने चाहिए.
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
यह इनाम अमेरिका की लॉटरी के इतिहास में मिलनेवाले तीसरा सबसे बड़ा इनाम है. इलिनोइस लॉटरी (Illinois Lottery) ने 21 सितंबर को बताया कि इस लॉटरी का इनाम दो लोगों के बीच बंटेगा. दोनों विजेताओं ने लॉटरी के टिकट खरीदते समय ही फैसला कर लिया था कि अगर उनके हाथ इनाम लगता है तो वे दोनों उसे बराबर-बराबर बांट लेंगे.
लॉटरी विजाताओं ने अपनी पहचान छुपाए रखने का भी फैसला किया है. इलिनोइस लॉटरी डायरेक्टर हेरोल्ड माय्स ने कहा- दोनों विजेता अब इस बात का फैसला कर सकते हैं कि मिलनेवाले पैसों का वे दोनों क्या करेंगे. खास बात यह है कि 29 जुलाई को ही इनामी टिकट की घोषणा कर दी गई थी. इनामी टिकट को शिकागो के पास मौजूद डेस प्लेन्स शहर के एक स्पीडवे कन्वीनियंस स्टोर से खरीदा गया था.
लेकिन काफी समय तक इनाम का कोई दावेदार नहीं आया तो चिंता बढ़ने लगी. इनाम पर दावा करने के लिए विजेताओं के पास 60 दिन ही होते हैं. दावा किया जा रहा है कि लॉटरी विजेताओं ने इनाम पर अपनी दावेदारी साबित करने के लिए लीगल और फाइनेंशियल एडवाइजर्स से सलाह लेने में इतना समय लिया.
विजेताओं ने फैसला किया है कि वे दोनों एक ही बार में इनाम के करीब 63 अरब रुपए ले लेंगे. अगर वे लॉटरी के पैसे कई साल तक किश्तों में लेते तो उन्हें करीब 100 अरब रुपए मिलते. विजेताओं के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इलिनोइस लॉटरी ने कहा कि वे दोनों जो भी होंगे अभी बहुत एक्साइटेड होंगे.
लॉटरी के मैनेजर लुइस रोड्रिग्ज ने कहा- इतने पैसे एक साथ दे देने की फीलिंग बहुत ही अलग होती है. वह भी यह जानते हुए कि विजेताओं की जिंदगी में इससे कितना बड़ा बदलाव आएगा. यहां तक कि विजेताओं के करीबियों की जिंदगी भी इससे काफी बदल जाएगी. इस लॉटरी का एक हिस्सा होना ही अद्भुत है, तो आप सोच सकते हैं कि विजेता कैसा फील कर रहे होंगे.
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।