• Breaking News

    छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में सामने आई ये बात


    उत्तर प्रदेश के हरदोई में प्रेमी की बेवफाई से तंग आकर छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है. इसमें उसने खुदकुशी का जिम्मेदार अपने प्रेमी को बताया. प्रेमिका ने अपने नोट में लिखा कि प्रेमी ने उसके साथ प्यार का नाटक किया और उसके जिस्म के साथ खेला फिर उसे छोड़ दिया. 
    प्रेमिका ने अपने प्रेमी पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. मृतक लड़की के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यह घटना पिहानी कोतवाली इलाके के रैगाई गांव की है. 

    यहां 18 साल की वंदना ने प्रेमी की बेवफाई से तंग आकर खुदकुशी कर ली. वंदना ने अपनी मौत के लिए गांव निवासी अपने प्रेमी प्रत्यूष उर्फ आदर्श मौर्य को जिम्मेदार ठहराया है. बताया जा रहा है कि वंदना बिलग्राम तहसील क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा थी. गांव का रहने वाला प्रत्यूष उर्फ आदर्श मौर्य हरदोई में रहकर पढ़ाई करता था. दोनों का पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

    प्रेमी ने शारीरिक संबंध बनाने के बाद छात्रा को छोड़ दिया था. इसके बाद से वह काफी परेशान रहने लगी थी. पुलिस इस पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने का दावा कर रही है. इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक हरदोई दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है, "एक लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है. लड़की की मां की तरफ से तहरीर मिली है. मृतक लड़की का प्रत्यूष से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इस संबंध में मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है."

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad