• Breaking News

    नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन, 5 से 20 अक्टूबर तक होगा यह कार्य #JaunpurUpdateNews

     

    जौनपुर। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (नगरी निकाय) राम प्रकाश ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा निर्देशित किया गया है कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2022 में परिसीमन से प्रभावित निकाय विस्तारित उच्चीकृत, 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    नई निकाय में बीएलओ द्वारा मतदान स्थल के सभी मतदाताओं का घर-घर जाकर सत्यापन करके वृद्धि, शुद्धि या लोप की कार्यवाही 5 से 20 अक्टूबर तक की जायेगी। जनपद में नयी निकाय/विस्तारित निकाय रामपुर, कचगांव, गौराबादशाहपुर एवं मुंगराबादशाहपुर विस्तारित होंगे। 

    उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में नगरी निकाय सामान्य निर्वाचन 2022 में परिसीमन में अप्रभावित निकायों (नगर पालिका परिषद जौनपुर एवं शाहगंज, नगर पंचायत केराकत, मछलीशहर, मड़ियाहूं, खेतासराय, जफराबाद, बदलापुर) में बीएलओ द्वारा मतदान स्थल के सभी मतदाताओं का घर-घर जाकर सत्यापन करके वृद्धि, शुद्धि या लोप की कार्यवाही 20 सितम्बर तक की जा चुकी है। 1 जनवरी 2022 तक 18 वर्ष या अधिक आयु के अर्ह नागरिकों के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किये जायेंगे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad