• Breaking News

    Jaunpur: मीना मंच की 25 वी वर्षगांठ पर चकताली स्कूल के बच्चो ने काटा केक #JaunpurUpdateNews

    जौनपुर। बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए विद्यालयों में यथोचित एवं विशेष अवसर देने, उनमें आत्मविश्वास बढे । जीवन कौशल का विकास , नेतृत्व क्षमता बढ़े और सामाजिक मसलों पर अपने स्वयं के विचार रखने समेत कई उद्देश्य से गठन की मीना मंच की 25 वी वर्षगांठ पर शनिवार को इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल चकताली में मीना मंच ने केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी।

       इस मौके पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका डॉ उषा सिंह ने बताया कि मीना मंच का कार्यक्रम सर्वप्रथम यूनिसेफ द्वारा 24 सितम्बर 1997 को बांग्ला देश में शुरू किया गया। भारत में बिहार राज्य से सर्वप्रथम यह कार्यक्रम शुरू किया गया और उत्तर प्रदेश में 2004/05 से इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मीना एक काल्पनिक पात्र है जो यूनिसेफ द्वारा शुरू किया गया, बालिकाओं की शिक्षा एवम् अभिव्यक्ति के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करता है। यह एक 9 साल की बच्ची का पात्र है जिसके साथ राजू और मिट्ठू नाम का तोता भी है। 

    इंग्लिश मीडियम प्राईमरी स्कूल चकताली, सिरकोनी में मीना मंच का गठन सत्र के प्रारंभ (अप्रैल मई 2022) में ही कर लिया गया था। प्रत्येक शनिवार को मीना मंच की बालिकाएं मिलकर साप्ताहिक बैठक आयोजित कर अपने दायित्व का निर्वहन करती है। इस मंच के माध्यम से हम लोगो को भी उनकी समस्याएं सुनकर उनका निराकरण करने का अवसर मिलता रहता। गुड - टच, बैड टच की जानकारी हम लोगो इस मंच के माध्यम से बालिकाओं को प्रदान करते रहते है।

    इसी कड़ी में शनिवार को मीना मंच की सदस्यों, मीना - प्रेरक, अध्यक्ष, सचिव एवम मीना के सदस्यों ने एक साथ मिलकर केक काटा और अपना जन्म दिन मनाया। विद्यालय में इस मंच के माध्यम से सदेव बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए मीना के विविध कार्यकम आयोजित कर उन्हे प्रेरित एवम् जागरूक किया जाता है।

    इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका dr उषा सिंह, सहायक अध्यापिका रंजना तिवारी, रोली अस्थाना, पूनम राव, शिप्रा सिंह, आंगन बाड़ी आरती यादव, आशा देवी एएनएम मौर्य, प्रशिक्षु आरती यादव, रसोईया मीना, इंदा, सुनीता, एवम सफाई कर्मी विमला, विजय, तथा एसएमसी अध्यक्ष रीता, गांव वासी श्री अरविंद प्रजापति, चंचल यादव एवम् अन्य गणमान्य सदस्य तथा विद्यालय के सभी बच्चें उपस्थित रहे। मीना मंच से मीना प्रेरक अनन्या, आयुषी, खुशी, दिशा एवम श्रेयांशी ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। 

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad